- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Open Box Sale में छूट...
प्रौद्योगिकी
Open Box Sale में छूट की बहार, Vijay Sales दे रहा शानदार डील्स
Tara Tandi
1 July 2025 1:57 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: विजय सेल्स ने ओपन बॉक्स सेल की घोषणा की है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर एसी, फ्रिज और दूसरे होम अप्लायंसेज की खरीद पर शानदार ऑफर दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर होम अप्लायंसेज समेत स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, टैबलेट और एक्सेसरीज की खरीद पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं विजय सेल्स की इस ओपन बॉक्स सेल पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...
स्मार्टफोन पर ऑफर
इस सेल में आप सैमसंग, वीवो, वनप्लस, iQOO जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन सस्ते में खरीद सकते हैं। ओपन बॉक्स सेल में आप एप्पल के iPhone 14, iPhone 13, iPhone 12 समेत कई पुराने मॉडल 60 फीसदी तक सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा, सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा, सैमसंग गैलेक्सी A55 समेत कई मॉडल सस्ते में खरीद पाएंगे।
लैपटॉप, टैबलेट पर ऑफर
आप HP, Dell, Asus जैसे ब्रांड के लैपटॉप 50 फीसदी तक सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा टैबलेट पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मैकबुक की खरीद पर 40% तक की छूट मिलेगी।
होम अप्लायंसेज पर ऑफर
विजय सेल्स की ओपन बॉक्स सेल में होम अप्लायंसेज की खरीद पर भी 60% तक की छूट दी जा रही है। कई ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन और टीवी की खरीद पर 60% तक की छूट मिलेगी। इस सेल में रेफ्रिजरेटर को 10,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एसी को 25,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
वियरेबल्स और एक्सेसरीज पर ऑफर
इस सेल में कई ब्रांड्स के वियरेबल्स और एक्सेसरीज को 70% तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें चार्जर और ऑडियो प्रोडक्ट को 299 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
ओपन बॉक्स प्रोडक्ट क्या है?
ओपन बॉक्स प्रोडक्ट वो इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम होते हैं जिनका इस्तेमाल बहुत कम हुआ होता है। शोरूम में मौजूद ओपन बॉक्स प्रोडक्ट खास तौर पर डेमो यूनिट होते हैं। ये चालू हालत में होते हैं और कई प्रोडक्ट वारंटी में भी होते हैं।
TagsOpen Box Saleछूट बहारVijay Salesशानदार डील्सDiscounts OutGreat Dealsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





