- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- सिर्फ वेरिफाइड...
प्रौद्योगिकी
सिर्फ वेरिफाइड अकाउंट्स को ही मिलेगा 'फॉर यू रिकमेंडेशन' का फायदा: एलन मस्क
jantaserishta.com
28 March 2023 11:58 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने मंगलवार को कहा कि 15 अप्रैल से शुरू होने वाले 'फॉर यू रिकमेंडेशन' का फायदा सिर्फ वेरिफाइड अकाउंट्स को ही मिलेगा। मस्क ने ट्वीट किया: 15 अप्रैल से सिर्फ वेरिफाइंड अकाउंट यूजर्स ही 'फॉर यू रिकमेंडेशन' के लिए एलिजिबल होंगे। काफी तेजी से बढ़ रहे एआई बॉट के तूफान को रोकने के लिए यह एकमात्र तरीका है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो यह एक नाउम्मीद और हारी हुई लड़ाई जैसा हो जाएगा। ट्विटर पर होने वाले पोल्स के लिए भी वेरिफाइड अकाउंट्स का होना जरूरी है।
मस्क के पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपने विचार व्यक्त किए।
जब एक यूजर ने कहा, मैं इस फैसले के साथ नहीं हूं। आपको प्लेटफॉर्म पर बॉट्स का पता लगाने के लिए टैलेंट और एआई टेक में पैसा लगाने की जरूरत है। यह प्लेटफॉर्म को खराब कर सकता है।
तकनीकी अरबपति ने रिप्लाई दिया: मेरा कहना है कि यह एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं।
इस बीच, सोमवार को ट्विटर के बॉस ने कहा था कि पेड वेरिफिकेशन से बॉट्स की लागत 10,000 प्रतिशत बढ़ जाएगी और फोन द्वारा बॉट्स की पहचान करना बहुत आसान हो जाएगा, इसलिए पेड अकाउंट ही एकमात्र सोशल मीडिया होगा जो मायने रखता है।
Tagsट्विटरट्विटर न्यूज़ट्विटर अपडेटफॉर यू रिकमेंडेशनट्विटर वेरिफाइड अकाउंट्सTwitterTwitter NewsTwitter UpdateFor You RecommendationTwitter Verified Accounts
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





