प्रौद्योगिकी

Online Wedding: Google Meet पर शादी, Zomato से मिलेगी पार्टी, कोरोना में एक विवाह ऐसा भी...

jantaserishta.com
21 Jan 2022 10:14 AM IST
Online Wedding: Google Meet पर शादी, Zomato से मिलेगी पार्टी, कोरोना में एक विवाह ऐसा भी...
x

नई दिल्ली: कोरोना में एक भारतीय कपल 450 गेस्ट के साथ शादी करने जा रहा है. लेकिन, खास बात ये है कि इससे कोई Covid रूल का उल्लंघन नहीं होगा. ये शादी वेस्ट बंगाल के Sandipan Sarkar और Aditi Das कर रहे हैं.

कोरोना में इस शादी को लेकर काफी चर्चा है. इस शादी को गेस्ट Google Meet के जरिए अटेंड करेंगे. खाने की डिलीवरी गेस्ट तक Zomato से पहुंचेगी. Sandipan Sarkar ने बताया कि वो पिछले साल ही शादी की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन कोरोना की वजह से ये टल गई थी.
कोरोना गाइडलाइन्स को फॉलो करने के लिए उन्होंने डिसाइड किया वो Google Meet पर शादी को होस्ट करेंगे. गेस्ट वेडिंग की लाइन टेलीकास्ट वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए देख सकेंगे. इन सभी को खाना उनके घर तक Zomato से पहुंचाया जाएगा.
28-साल के Sandipan Sarkar ने बताया डिजिटल वेडिंग का आइडिया उनके दिमाग में तब आया जब वो कोरोना की वजह से 4 दिन तक हॉस्पिटल में थे. इस वजह से उन्होंने सभी की सेफ्टी का ख्याल रखते हुए बड़े आयोजन को ना करने का फैसला किया.
इस शादी को 100 से 120 गेस्ट फिजिकली अटेंड करेंगे जबकि 300 से ज्यादा लोग इसे लाइव देखेंगे. शादी के एक दिन पहले गेस्ट को वेडिंग देखने के लिए लिंक और पासवर्ड दे दिया जाएगा. इसमें मौजूद सभी गेस्ट के घर Zomato से खाना पहुंचेगा.
कोरोना वायरस ने लाइफस्टाइल को चेंज कर दिया है. इससे शादी भी काफी प्रभावित हुई है. अब इसको लेकर अल्टरनेटिव खोजा जा रहा है. अभी हाल ही में तमिलनाडु के एक कपल ने वेडिंग रिसेप्शन को मेटावर्स यानी वर्चुअल दुनिया में करने का ऐलान किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story