प्रौद्योगिकी

OnePlus smartphone : चाइना की 3C सर्टिफिकेशन साईट पर स्पॉट हुआ नया OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन

Tara Tandi
2 Jun 2024 5:50 AM GMT
OnePlus smartphone : चाइना की 3C सर्टिफिकेशन साईट पर स्पॉट हुआ नया OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन
x
OnePlus smartphone : पिछले काफी समय से वनप्लस के ऐस 3 प्रो स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर अपडेट आ रहे हैं। अब इसे चीन 3सी सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई है। पिछले कई महीनों से इसके फीचर्स की जानकारी सामने आ रही है। सर्टिफिकेशन पर कौन-कौन से स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई है। यहां हम उनके बारे में बता रहे हैं।
वनप्लस ऐस 3 प्रो को मिला 3सी सर्टिफिकेशन
वनप्लस ऐस 3 प्रो स्मार्टफोन को चीन 3सी सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर PJX110 के साथ देखा गया है। जो इस बात की ओर इशारा करता है कि चीन में इसकी लॉन्च डेट नजदीक है। लिस्टिंग से फोन के खास नाम का खुलासा नहीं होता है। लेकिन यह जरूर इशारा करता है कि यह वनप्लस का अपकमिंग ऐस 3 प्रो स्मार्टफोन होगा। सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि इसमें 100w फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बड़ी बैटरी है।
स्पेसिफिकेशन (अपेक्षित)
डिस्प्ले: वनप्लस ऐस 3 प्रो में 8T LTPO पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर: स्मार्टफोन में संभवतः स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट होगा जो 24GB LPDDR5x रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आएगा। वनप्लस ऐस 2 में भी पहले यही चिपसेट था, जबकि स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 में भी इतनी ही रैम मिलने की उम्मीद है।
कैमरा: वनप्लस ऐस 3 प्रो में 50MP का सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें वनप्लस ऐस 2 प्रो की तरह ही पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।
बैटरी, चार्जिंग: ऐस 3 प्रो में वनप्लस फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। इसमें 5,940mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
डिज़ाइन: नए वनप्लस फोन में मौजूदा फ्लैगशिप से अलग डिज़ाइन होने की भी संभावना है। कहा जा रहा है कि इसमें मेटल फ्रेम और ग्लास बैक के साथ प्रीमियम डिज़ाइन होगा। वनप्लस ऐस 3 प्रो के चीन तक सीमित रहने की उम्मीद है, लेकिन अन्य बाजारों में इसे अलग नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
Next Story