- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus Pad 3 हुआ 12GB...
प्रौद्योगिकी
OnePlus Pad 3 हुआ 12GB रैम, 12,140mAh बैटरी के साथ लॉन्च
Tara Tandi
6 Jun 2025 7:47 PM IST

x
OnePlus Pad टेक न्यूज़: OnePlus ने आज अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस 2025 के Android टैबलेट सेगमेंट को एकदम नए लेवल पर ले जाता है। OnePlus Pad 3 में 13.2-इंच 3.4K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 12,140mAh बैटरी और OxygenOS 15 जैसे पावरफुल हार्डवेयर और स्मार्ट AI फीचर्स का कॉम्बिनेशन दिया गया है। टैबलेट का डिजाइन भी पहले से ज्यादा स्लीक और प्रीमियम है, जो सिर्फ 6mm से भी पतला है।
OnePlus Pad 3 price in India, availability
फिलहाल OnePlus Pad 3 की भारत में कीमत को अनाउंस नहीं किया गया है, लेकिन OnePlus का कहना है कि आने वाले समय में इसकी देश में उपलब्धता की जानकारी शेयर की जाएगी। आज से वनप्लस टैबलेट अन्य ग्लोबल मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध है। OnePlus Pad 3 को Storm Blue और Frosted Silver कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
OnePlus Pad 3 specifications
OnePlus Pad 3 की बिल्ड क्वालिटी ऑल-मेटल यूनिबॉडी है। इसके बैक पर री-डिजाइन कैमरा और आठ स्पीकर (चार वूफर, चार ट्वीटर) दिए गए हैं। टैबलेट 13.2 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जो 3.4K रिजॉल्यूशन, 12-बिट कलर और 315 PPI पिक्सल डेंसिटी ऑफर करता है। इसका 7:5 आस्पेक्ट रेशियो मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB+256GB और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ पेयर किया गया है। टैबलेट में एडवांस कूलिंग सिस्टम है जिसमें ग्रेफीन कॉम्पोजिट मटीरियल से बना वेपर चेंबर यूज किया गया है, जिससे हीटिंग कंट्रोल रहती है।
बैटरी इस टैबलेट का एक और बड़ा हाईलाइट है। इसमें 12,140mAh की बैटरी दी गई है, जो 6 घंटे तक AAA गेमिंग और 17 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा करती है। स्टैंडबाय मोड में टैबलेट 70 दिन तक ऑन रह सकता है। 80W SUPERVOOC चार्जिंग से सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 18% बैटरी मिलने का दावा किया गया है।
OnePlus Pad 3 में OxygenOS 15 प्री-इंस्टॉल्ड है, जिसमें AI Writer, AI Summarize, Circle to Search और Google Gemini जैसे टूल्स दिए गए हैं। इसमें Open Canvas फीचर को भी अपग्रेड किया गया है।
OnePlus Pad 3 के साथ आने वाले कीबोर्ड, स्टाइलस और केस भी काफी अपग्रेडेड हैं। नया कीबोर्ड अब बड़े कीकैप्स और AI शॉर्टकट बटन के साथ आता है, जो मैग्नेटिक कनेक्शन और 110–165 डिग्री एंगल सपोर्ट करता है। नया OnePlus Stylo 2 अब 16,000 प्रेशर लेवल को पहचानता है और स्क्रीन ऑफ होने पर भी सिंगल टैप से नोट्स पेज खोल सकता है। इसके अलावा, नया ट्राई-फोल्ड केस 20°, 44°, 60° और 72° के स्टेबल व्यूइंग एंगल्स सपोर्ट करता है और स्टाइलस को सेफली लॉक करने के लिए मैग्नेटिक बकल भी शामिल है। ये एसेसरीज अलग से खरीदने होंगे।
TagsOnePlus Pad 312GB रैम12140mAh बैटरी लॉन्च12GB RAM140mAh battery launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





