- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus Nord CE 5 होगा...
प्रौद्योगिकी
OnePlus Nord CE 5 होगा 8GB रैम, 7100mAh बैटरी, जून में लॉन्च
Tara Tandi
5 May 2025 5:33 PM IST

x
OnePlus Nord CE टेक न्यूज़ : OnePlus Nord CE 5 कंपनी का अपकमिंग फोन है जो काफी चर्चा में आ चुका है। फोन को कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। यह TDRA समेत भारत के BIS सर्टिफिकेशन को भी प्राप्त कर चुका है। इससे पता चलता है कि फोन बहुत जल्द मार्केट में पेश किया जाएगा। OnePlus Nord CE 5 के कई मेन स्पेसिफिकेशंस इन दिनों लीक्स में सामने आ रहे हैं। फोन में विशाल बैटरी और MediaTek का दमदार चिपसेट देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट लीक में एक बार फिर से इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से।
OnePlus Nord CE 5 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है जहां इसका मॉडल नम्बर CPH2717 मेंशन किया गया है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि फोन जून में पेश किया जा सकता है। साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस भी यहां रिवील किए गए हैं। टिप्स्टर Debayan Roy के अनुसार, OnePlus Nord CE 5 फोन में फुलएचडी प्लस फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है।
फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट बताया गया है। इसमें 7,100mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। रियर में फोन 50MP मेन कैमरा से लैस हो सकता है जिसमें Sony Lytia LYT-600 सेंसर होने की उम्मीद है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा यहां पर मिल सकता है जिसमें Sony IMX355 सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन फ्रंट में 16MP शूटर कैरी कर सकता है।
OnePlus Nord CE 5 की मैमोरी-स्टोरेज कंफिग्रेशन के बारे में कहा गया है कि फोन में 8GB रैम, 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें अन्य वेरिएंट्स भी शामिल किए जा सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। डिवाइस में हाइब्रिड सिम स्लॉट सुझाया गया है। यानी फोन में या तो दो सिम लगेंगे, या फिर एक सिम और एक मैमोरी कार्ड लगेगा। इसके अलावा IR ब्लास्टर फीचर भी यहां मिल सकता है जिससे फोन को रिमोट कंट्रोल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। साउंड के लिए इसमें सिंगल स्पीकर सेटअप बताया गया है।
TagsOnePlus Nord CE 58GB रैम7100mAh बैटरीजून लॉन्च8GB RAM7100mAh batteryJune launchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





