- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus Nord 5, Nord...
प्रौद्योगिकी
OnePlus Nord 5, Nord CE 5 से लेकर Buds 4 आज हो रहे OnePlus समर लॉन्च इवेंट में पेश
Tara Tandi
8 July 2025 7:02 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus आज यानी कि 8 जुलाई, 2025 को दोपहर 2:00 बजे IST पर अपने समर लॉन्च इवेंट के साथ नए डिवाइस लॉन्च करने वाला है। इस इवेंट में ब्रांड अपनी नई नॉर्ड 5 सीरीज पेश करेगा, जिसमें OnePlus Nord 5 और OnePle Nord CE 5 शामिल हैं। इसके साथ ही OnePlus Buds 4 भी लॉन्च किए जाएंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इवेंट को कैसे देखें और वनप्लस की आगामी लाइनअप में क्या कुछ मिलने की उम्मीद है।
OnePlus समर लॉन्च इवेंट कब और कहां देखें
OnePlus समर लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 8 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे IST पर होगी। दुनिया भर में फैंसल इसे आसानी से देख पाएंगे। लाइवस्ट्रीम लिंक वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा। इच्छुक यूजर्स वनप्लस के सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट को भी देख सकते हैं।
OnePlus समर लॉन्च इवेंट में क्या होगा पेश
OnePlus के इस इवेंट में सबकी नजर OnePlus Nord 5 पर होगी, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट के साथ LPDDR5X रैम होगी। यह 144fps गेमिंग, रे ट्रेसिंग का सपोर्ट करता है। इसमें 7,300 mm² का बड़ा क्रायो-वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम शामिल है। कैमरा सेटअप के लिए LYT-700 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। दोनों ही अल्ट्रा HDR के साथ 4K 60fps वीडियो का सपोर्ट करते हैं।
OnePlus Nord CE 5
OnePlus Nord CE 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एपेक्स (4nm) प्रोसेसर होगा, जिसके साथ LPDDR5X रैम मिलेगी। फोन का AnTuTu स्कोर 1.47 मिलियन+ है। इसमें 7,100mAh की बैटरी होगी जो कि 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जो सिर्फ 59 मिनट में 100% चार्ज हो सकती है। कैमरा सेटअप के लिए फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 कैमरा भी है जो कि 4K 60fps HDR वीडियो शूट करता है।
OnePlus Buds 4
OnePlus Buds 4 में 11 घंटे तक स्टैंडअलोन प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ 45 घंटे तक की बैटरी मिलेगी। इनमें ड्यूल ड्राइवर और ड्यूल DAC के साथ हाई-रेज LHDC 5.0 के लिए सपोर्ट मिलेगा। इनमें 3D ऑडियो और 47ms गेम मोड फीचर दिया गया है। इसके अलावा AI-पावर्ड ट्रांसलेशन, स्लाइड जेस्चर, स्टेडी कनेक्ट, गूगल फास्ट पेयर और ड्यूल डिवाइस कनेक्शन जैसे स्मार्ट फीचर भी हैं। Buds 4 जेन ग्रीन और स्टॉर्म ग्रे कलर में उपलब्ध होंगे।
Tagsवनप्लस नॉर्ड 5नॉर्ड सीई 5 बड्स 4वनप्लस समर इवेंट लॉन्चoneplus nord 5nord ce 5 buds 4oneplus summer event launchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





