- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus Nord 5 में 4...
प्रौद्योगिकी
OnePlus Nord 5 में 4 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर! 6800mAh बैटरी
Tara Tandi
2 March 2026 7:18 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus Nord 5 को सस्ते में खरीदने का मौका है। यह फोन आमतौर पर 35 हजार रुपये के करीब की कीमत पर लिस्ट होता है। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर फोन को छूट के साथ खरीदने का मौका है। OnePlus Nord 5 एक पावरफुल फोन है जिसमें 50MP का फ्रंट और बैक कैमरा मिलता है। फोन में 6800mAh की पावरफुल बैटरी है। इसके साथ कंपनी ने बैंक ऑफर भी दिया है। आइए जानते हैं OnePlus Nord 5 बेस्ट स्मार्टफोन डील के बारे में।
OnePlus Nord 5 Discount Price Sale Offer
OnePlus Nord 5 को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 28,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन विजय सेल्स ने फोन को 3% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 33999 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 1000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है।
OnePlus Nord 5 Discount Bank Offer
OnePlus Nord 5 पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है। अगर आप फोन ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 3000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यानी फोन को कुल मिलाकर 4000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord 5 Specifications
OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें दी गई है और Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में कंपनी ने 8 जीबी रैम दी है और 256 जीबी स्टोरेज दी है। Android 15 आधारित OxygenOS 15.0 पर यह डिवाइस रन करता है।
फोन के कैमरा को देखें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा यहां मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP Samsung JN5 सेंसर मिलता है। डिवाइस में 6800mAh की बैटरी है जिसके साथ में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इसमें IP65 रेटिंग मिलती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





