- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus Nord 5 और Nord...
प्रौद्योगिकी
OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 का अगले महीने हो सकता है लॉन्च
Tara Tandi
11 Jun 2025 7:31 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के Nord 5 और Nord CE 5 को अगले महीने इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने OnePlus 13s को पेश किया था। OnePlus की योजना स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की है।
टिप्सटर Yogesh Brar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इन स्मार्टफोन्स को 8 जुलाई को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि ये स्मार्टफोन्स कंपनी के Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition के रिब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। OnePlus के Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition को केवल चीन में पेश किया गया था। OnePlus Ace 5 Racing Edition में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9400e दिया गया है। यह इस प्रोसेसर के साथ शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक है। कंपनी के Ace 5 Racing Edition और Ace 5 Ultra दोनों Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलते हैं।
OnePlus के Nord 5 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। Nord 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसमें 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Nord 5 में 6,700 mAh की बैटरी हो सकती है।
कंपनी के Nord CE 5 में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9400e दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में अगले कुछ सप्ताहों में अधिक जानकारी मिल सकती है। हाल ही में OnePlus ने Pad 2 Pro को लॉन्च किया था। यह पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Pad Pro की जगह लेगा। इस टैबलेट में 13.2 इंच की LCD स्क्रीन 3.4K रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite है।
TagsOnePlus Nord 5Nord CE 5 अगले महीने लॉन्चNord CE 5 launch next monthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





