- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus Nord 5 और CE 5...
प्रौद्योगिकी
OnePlus Nord 5 और CE 5 में नहीं मिलेगा 128GB स्टोरेज, सीधे 256GB से होगी शुरुआत
Tara Tandi
14 Jun 2025 7:18 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus की Nord सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन्स - Nord 5 और Nord CE 5 एक बार फिर लीक के चलते खबरों में हैं। इस बार चर्चा उनके स्टोरेज ऑप्शन्स और कलर वेरिएंट्स को लेकर हो रही है। लीक के मुताबिक, दोनों डिवाइसेज में 128GB स्टोरेज ऑप्शन पूरी तरह से हटाया जा सकता है और सीधे 256GB इंटरनल स्टोरेज से शुरुआत होगी। इससे पहले भी दोनों स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं।
पारस गुग्लानी नाम के एक पॉपुलर भारतीय टिप्सटर की मानें तो OnePlus Nord 5 और CE 5 दोनों में 8GB से लेकर 12GB तक की रैम दी जाएगी। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि 128GB जैसे बेस वेरिएंट को शायद कंपनी पूरी तरह से हटा रही है। ऐसे में अब एंट्री लेवल खरीदने वालों को भी 256GB स्टोरेज लेना होगा, जो एक तरह से अच्छा कदम माना जा रहा है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन की बात करें तो दोनों फोन्स में थोड़ा फर्क रहेगा। OnePlus Nord CE 5 कथित तौर पर ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर में आएगा, जबकि OnePlus Nord 5 सिर्फ ब्लैक और वाइट कलर में ही मिलेगा।
प्राइसिंग को लेकर अभी कुछ फिक्स नहीं है, लेकिन लीक में कहा गया है कि इन फोन्स की कीमत 25,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है, यानी ये अभी भी मिड-रेंज कैटेगरी में ही रहेंगे।
अब बात करें इनके अंदर की तो लीक के मुताबिक Nord 5 असल में OnePlus Ace 5 Ultra का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है। वहीं Nord CE 5 शायद Ace 5 Racing Edition जैसा होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिल सकता है।
बैटरी की बात करें तो Nord CE 5 में 7100mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है और Nord 5 में 6700 या 7000mAh का बड़ा पैक मिल सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इन फोन्स के लॉन्च की डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन लगातार लीक आ रहे हैं तो उम्मीद है कि जल्द ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सुनने को मिल सकती है।
TagsOnePlus Nord 5CE 5 128GB स्टोरेजसीधे 256GB शुरुआतOnePlus 5 128GB storagestarting at 256GBजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





