प्रौद्योगिकी

OnePlus Nord 4 फोन, Pad 2 टैबलेट, Nord Buds 3 Pro ईयरबड्स जल्द लांच

Tara Tandi
7 July 2024 12:48 PM GMT
OnePlus Nord 4 फोन, Pad 2 टैबलेट, Nord Buds 3 Pro ईयरबड्स जल्द लांच
x
OnePlus Nord टेक न्यूज़ : OnePlus, 16 जुलाई को अपना लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। जिनमें से OnePlus Nord 4 भी चर्चित फोन है। इसके साथ में कंपनी कई और प्रोडक्ट्स पेश करने वाली है। आइए जानते हैं कौन से प्रोडक्ट्स अपकमिंग इवेंट में देखने को मिलने वाले हैं।
OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन इस इवेंट का सबसे चर्चित प्रोडक्ट है। फोन में पूरी मेटल बॉडी देखने को मिलने वाली है। लीक्स के मुताबिक, इस फोन में 6.74 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। यह एक AMOLED पैनल होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 SoC है। यह फोन 50 मेगापिक्सल के Sony IMX882 सेंसर से लैस होगा जो कि फोन का मेन कैमरा होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। अलर्ट स्लाइडर भी इस फोन में देखने को मिलने वाला है।
OnePlus Pad 2
OnePlus Pad 2 टैबलेट भी इस इवेंट में लॉन्च होने वाला है। इस टैबलेट में OnePlus Pad Pro जैसे ही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। संभावित रूप से यह 12.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 3K रिजॉल्यूशन होगा। टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। रियर में टैबलेट 13 मेगापिक्सल कैमरा, और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। इसमें 9500mAh की बैटरी 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है।
OnePlus Nord Buds 3 Pro
OnePlus Nord Buds 3 Pro ईयरबड्स भी इस लॉन्च इवेंट में पेश किए जा सकते हैं। ये अफॉर्डेबल ईयरबड्स होंगे।
OnePlus Watch 2R
OnePlus Watch 2R स्मार्टवॉच भी कंपनी अपकमिंग इवेंट में पेश करने वाली है। यह Wear OS के साथ आने वाली है। इसका डिजाइन OnePlus Watch 2 के जैसा होगा जिसे कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। स्मार्टवॉच में ई-सिम सपोर्ट, और NFC सपोर्ट नहीं देखने को मिलेगा। इस इवेंट को कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। इवेंट का समय 9 AM EDT (6:30 PM IST) रहेगा।
Next Story