- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus N6x जल्द होगा...
प्रौद्योगिकी
OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
Tara Tandi
23 July 2026 7:52 PM IST

x
नई दिल्ली: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज में जल्द ही एक नया मॉडल शामिल किया जाएगा। भारत में पिछले महीने के अंत में OnePlus N6 को लॉन्च किया गया था। देश में इस सीरीज के दूसरे मॉडल OnePlus N6x को जल्द पेश किया जाएगा।
देश में कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर OnePlus N6x के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में इस स्मार्टफोन को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए Ice Blue और Burgundy Red कलर्स के विकल्प होंगे। OnePlus N6x में पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश है। OnePlus N6x को भी अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है।
आगामी स्मार्टफोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल दिख रहा है। इसके रियर पैनल के सेंटर में OnePlus की ब्रांडिंग है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का डिजाइन OnePlus Nord CE 6 के लगभग समान है। देश में पिछले महीने OnePlus N6 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का है। OnePlus N6 को Fresh Mint और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। OnePlus N6 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6360 Apex और ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के रियर में 10x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। OnePlus N6 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में तीन दिन तक चलने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





