- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus N6 भारत में...
प्रौद्योगिकी
OnePlus N6 भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
Tara Tandi
30 Jun 2026 1:43 PM IST

x
नई दिल्ली: OnePlus ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह उसके पोर्टफोलियो का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चल सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 आधारित OxygenOS 16 दिया गया है।
OnePlus N6 के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 24,999 रुपये में आएगा। स्मार्टफोन Fresh Mint और Midnight Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 4 जुलाई से OnePlus.in और Amazon इंडिया पर शुरू होगी।
लॉन्च ऑफर के तहत ICICI Bank समेत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Prime Day Sale के दौरान 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इसके बाद फोन की शुरुआती इफेक्टिव कीमत 19,999 रुपये रह जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स पर आएं, तो OnePlus N6 में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी इसके लिए 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU, 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है।
OnePlus N6 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग, Bypass चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर फोन 3 दिन तक चल सकता है। वहीं बैटरी 1,600 चार्ज साइकिल और 7 साल बाद भी 80% बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा करती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में AI Eraser, AI Unblur, AI Ultra Clarity, Google Gemini, AI नोट्स और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS, USB Type-C, OTG और Dual SIM का सपोर्ट मिलता है। फोन IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। फोन की मोटाई 8.88mm और वजन 224 ग्राम है।
TagsOnePlus N6 भारत लॉन्च8000mAh बैटरीसबसे सस्ता वनप्लस फोनOnePlus N6 India launch000mAh batterycheapest OnePlus phoneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





