- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus की अफोर्डेबल...
प्रौद्योगिकी
OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
Tara Tandi
15 July 2026 8:04 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने हाल ही में भारत में अफोर्डेबल सेगमेंट में OnePlus N6 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने अपनी नई N सीरीज की शुरुआत की है। OnePlus N6 में 8,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6360 Apex का इस्तेमाल किया गया है। इस सीरीज के दूसरे मॉडल को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में भी अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर OnePlus के नए स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस माइक्रोसाइट पर भारत में OnePlus N6 के जल्द लॉन्च की पुष्टि की गई है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। OnePlus N6x के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन को भी अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। OnePlus N6 सीरीज की पोजिशन कंपनी की Nord सीरीज से नीचे रखी गई है।
भारत में पिछले महीने OnePlus N6 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का है। OnePlus N6 को Fresh Mint और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।
OnePlus N6 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6360 Apex और ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के रियर में 10x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। OnePlus N6 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में तीन दिन तक चलने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





