- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus ने बढ़ाए इन 2...
प्रौद्योगिकी
OnePlus ने बढ़ाए इन 2 टैबलेट्स के दाम, ₹3,000 तक हुए महंगे
Tara Tandi
13 July 2026 5:56 PM IST

x
नई दिल्ली : OnePlus ने भारत में अपने दो टैबलेट्स OnePlus Pad Go 2 और OnePlus Pad Lite की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लागू हो चुकी हैं। खास बात यह है कि दोनों टैबलेट्स अब अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले 3,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। माना जा रहा है कि RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत की वजह से कंपनियां अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा रही हैं। हालिया महीनों में एक के बाद एक कई पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड्स ने अपने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की हैं, जिनमें Nothing, Realme, Vivo, Oppo, Samsung जैसे नाम शामिल हैं।
OnePlus Pad Go 2 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका 8GB + 128GB Wi-Fi वेरिएंट 29,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 8GB + 256GB Wi-Fi मॉडल की कीमत 32,999 रुपये हो गई है, जबकि 8GB + 256GB 5G वेरिएंट के लिए अब 35,999 रुपये चुकाने होंगे।
दूसरी तरफ OnePlus Pad Lite भी पहले से महंगा हो गया है। इसके 6GB + 128GB Wi-Fi वेरिएंट की नई कीमत 19,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB + 128GB सेल्युलर मॉडल अब 22,999 रुपये में मिलेगा। बेस वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दोनों मॉडल्स के सभी वेरिएंट्स की नई कीमतें अब ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर दिखाई दे रही हैं।
अगर लॉन्च कीमत से तुलना करें, तो दोनों टैबलेट्स की कीमत में अब तक 3,000 रुपये का इजाफा हो चुका है। OnePlus Pad Go 2 को दिसंबर 2025 में 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं, OnePlus Pad Lite ने जुलाई 2025 में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। अब दोनों मॉडल अपनी शुरुआती कीमत के मुकाबले 3,000 रुपये ज्यादा में बिक रहे हैं।
TagsOnePlusबढ़ाए इन 2 टैबलेट्स दाम₹3000 महंगेOnePlus hikes the prices ofthese two tablets by ₹3000जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





