प्रौद्योगिकी

15 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन, 50MP के तीन कैमरा

Tara Tandi
20 Feb 2026 7:43 PM IST
15 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन, 50MP के तीन कैमरा
x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus 13 डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदने का यह सबसे अच्छा मौका है। फोन जिस प्राइस पर लॉन्च हुआ था, उससे इसे अब बेहद कम कीमत में लिस्ट किया गया है। OnePlus 13 में 6.82 इंच क्वाड एचडीप्लस LTPO डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। आइए जानते हैं OnePlus 13 पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में।
OnePlus 13 Price Discount Offer Amazon
OnePlus 13 को Amazon और OnePlus Official Website पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने 72,999 रुपये में लॉन्च किया था जो कि इसका अधिकतम रिटेल प्राइस है। लेकिन फोन को इस वक्त 60,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। यानी एमआरपी से फोन पर सीधा 12 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक ऑफर का लाभ भी उठाया जा सकता है।
OnePlus 13 Bank Offer Discount
OnePlus 13 की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी बोनस डिस्काउंट लिया जा सकता है। Amazon पर चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 3000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसी के साथ OnePlus Official Website से भी 3000 रुपये की एक्स्ट्रा बचत का ऑफर है। OnePlus अधिकारिक वेबसाइट पर HDFC क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर भी 3 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यानी कुल मिलाकर फोन को 15 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 57,999 रुपये रह जाती है।
OnePlus 13 Specifications
OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले है। फोन का रिजॉल्यूशन 1440x3168 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और जीपीएस दिया गया है।
OnePlus 13 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 76.5 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 213 ग्राम है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Next Story