प्रौद्योगिकी

OnePlus फ्लैगशिप फोन हुआ 33 हजार से भी सस्ता, 2026 की सबसे बेस्ट डील

Tara Tandi
27 Feb 2026 6:55 PM IST
OnePlus फ्लैगशिप फोन हुआ 33 हजार से भी सस्ता, 2026 की सबसे बेस्ट डील
x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus ने बीते साल नवंबर में अपना नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च किया था। अगर आपने अधिक कीमत होने के चलते लेटेस्ट फ्लैगशिप नहीं खरीदा है तो आज हम चीनी टेक दिग्गज के पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 5G पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं। जी हां इस स्मार्टफोन को अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको OnePlus 11 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus 11 5G Price & Offers
OnePlus 11 5G का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 32,480 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5% कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 30,800 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
OnePlus 11 5G Specifications
OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वाड एचडी प्लस कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 3216x1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है जो कि 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह स्मार्टफोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 11 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.1 मिमी, चौड़ाई 74.1 मिमी, मोटाई 8.53 मिमी और वजन 205 ग्राम है।
Next Story