प्रौद्योगिकी

OnePlus Ace 3 Pro, Nord CE 4 Lite, Vivo T3 Lite 5G,मिलेंगे यह फीचर

Tara Tandi
23 Jun 2024 9:33 AM GMT
OnePlus Ace 3 Pro, Nord CE 4 Lite, Vivo T3 Lite 5G,मिलेंगे यह फीचर
x
OnePlus मोबाइल न्यूज़ : स्मार्टफोन मार्केट के लिए आने वाला हफ्ता बहुत हलचल से भरा हुआ होगा। अगले हफ्ते कई नए फोन लॉन्च होने जा रहे हैं जिनका मार्केट में पहले से ही काफी हाईप है। OnePlus Ace 3 Pro, Vivo T3 Lite 5G जैसे स्मार्टफोन्स इस हफ्ते लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट।
OnePlus का चर्चित स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 Pro 27 जून को शाम 7 बजे चीन में लॉन्च होने जा रहा है। फोन में 6.78 इंच कर्व्ड एज BOE S1 डिस्प्ले होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। स्मार्टफोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की बैटरी से लैस होगा। इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-800 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा
Vivo T3 Lite 5G
Vivo T3 Lite 5G भारत में 27 जून को लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन इस सीरीज में तीसरा एडिशन होगा। यह कंपनी का सबसे अफॉर्डेबल 5जी स्मार्टफोन बनकर मार्केट में आ सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
OnePlus Nord CE 4 Lite
OnePlus Nord CE 4 Lite एक और पॉपुलर स्मार्टफोन है जो इस हफ्ते लॉन्च होगा। यह 24 जून को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। यह Oppo K12x का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसमें Snapdragon 695 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 6.67 इंच साइज के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा। फोन में 5500 एमएएच की बैटरी और 80 वाट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
Motorola Razr 50
Motorola Razr 50 सीरीज ग्लोबल मार्केट में 25 जून को लॉन्च होने जा रही है। इसमें Razr 50, Razr 50 Ultra मॉडल्स होंगे। साथ में Moto S50 Neo भी इसमें लॉन्च होगा। अल्ट्रा मॉडल में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा होगा। Razr 50 में Dimesnity 7300X SoC दिया जा सकता है। Moto S50 Neo में 6.6 इंच OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिपसेट और 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन 5,000mAh बैटरी और 33 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।
Next Story