- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus 17 में मिल...
प्रौद्योगिकी
OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा प्राइस
Tara Tandi
10 Nov 2026 5:12 PM IST

x
नई दिल्ली: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में वाइड डिस्प्ले हो सकता है। OnePlus 17 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में चीन में पेश किए गए OnePlus 16 की यह जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग और अन्य कंटेंट के लिए बेहतर व्यू देने पर फोकस किया जा सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि अगले वर्ष लॉन्च किए जाने वाले हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन्स में OnePlus 17 भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस पिछले वर्जन की तुलना में महंगा हो सकता है। OnePlus के बहुत से स्मार्टफोन्स में टॉल, नैरो डिस्प्ले वाला फॉर्मेट दिया गया है। OnePlus 17 के साथ इस ट्रेंड को बदला जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में वाइड स्क्रीन से गेमिंग के दौरान बेहतर व्यू उपलब्ध कराने पर फोकस हो सकता है। हाल ही में पेश किए गए OnePlus 16 में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
इससे पहले एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि OnePlus 15T की जगह एक वाइड स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 16 को भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च नहीं किया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की तैयारी है। चीन में पेश किए गए OnePlus 16 में 6.78 इंच FHD+ डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है।
OnePlus 16 की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले महीने चीन में OnePlus Ace 7 सीरीज को पेश किया गया है। इस सीरीज में में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल है। इन स्मार्टफोन्स में 9,000 mAh की बैटरी दी गई है।
Next Story





