प्रौद्योगिकी

कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें क्या है खास

Tara Tandi
12 March 2026 7:54 PM IST
कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें क्या है खास
x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus इस महीने अपना कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च करने वाला है जो कि OnePlus 15 सीरीज में अब आखिरी डिवाइस होगा। इसके बाद कंपनी 2026 के लिए OnePlus 16 लाइनअप पर ध्यान देगी। हाल ही में रिपोर्ट्स से पता चला है कि OnePlus 16 परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन होगा। अब एक नई लीक से आगामी फोन के कैमरा और परफॉर्मेंस के बारे में खुलासा हुआ है। यहां हम आपको OnePlus 16 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus 16 की जानकारी हुई लीक
लीक के अनुसार, OnePlus 16 में आगामी 2nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो (SM8975) प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन LPDDR6 रैम का भी सपोर्ट करेगा। आपको बता दें कि LPDDR6 पावर के मामले में LPDDR5 की अधिकतम बैंडविड्थ को करीबन डबल कर देगा, जो 6.4 Gbps की अधिकतम स्पीड से बढ़कर 14.4 Gbps तक पहुंच जाएगा। खासतौर पर ऑन-डिवाइस जनरेटिव AI के जरिए भारी डेटा थ्रूपुट के लिए ऑप्टिमाइज होगा। इस प्रोसेसर और लेटेस्ट रैम के साथ आने पर वनप्लस 16 के परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी में काफी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, LPDDR6 के शामिल होने से कीमत में भी बढ़ोतरी का संकेत मिलता है।
OnePlus 16 Price (Expected)
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि फोन के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 5,000 युआन (लगभग 66,849 रुपये) हो सकती है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि OnePlus 16 चीनी बाजार में अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है, जिसके बाद ग्लोबल स्तर पर नवंबर में पेश किया जाएगा।
OnePlus 16 Specifications (Expected)
कई लीक्स से पता चला है कि OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा हालिया लीक के अनुसार, OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा, जिसमें सैमसंग HP5 सेंसर लगा हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी शामिल होंगे। वनप्लस 16 में OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 200Hz या 240Hz रिफ्रेश रेट होगा। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी सपोर्ट मिलेगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OxygenOS 17 के साथ आएगा।
Next Story