- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus 15T में मिलेगी...
प्रौद्योगिकी
OnePlus 15T में मिलेगी 7000mAh बैटरी! डिस्प्ले और प्रोसेसर डिटेल्स भी लीक
Tara Tandi
24 Jun 2025 7:41 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus अगले साल की शुरुआत में अपना अगला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन (संभावित: OnePlus 15T या ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15s) लॉन्च कर सकता है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक ये डिवाइस अपने बैटरी साइज से कहीं ज्यादा पावरफुल साबित हो सकता है। मजेदार बात ये है कि इस नए मॉडल में OnePlus 15 से भी बड़ी बैटरी दिए जाने का दावा किया जा रहा है। जहां आमतौर पर फ्लैगशिप फोन हर फीचर में टॉप होते हैं, वहीं इस बार कंपनी अपने कॉम्पैक्ट डिवाइस को भी फीचर रिच बनाने की कोशिश में प्रतीत होती है।
डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर पोस्ट के जरिए एक अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। नोटबुकचेक की रिपोर्ट का कहना है कि यह अपकमिंग OnePlus 15T है। लीक बताता है कि OnePlus का अगला कॉम्पैक्ट फोन कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आ सकता है।
कथित OnePlus 15T में 6.3 इंच का फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। परफॉर्मेंस के मामले में इसमें Snapdragon 8 Gen 4 (Elite 2) चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो अभी तक का सबसे तेज प्रोसेसर माना जा रहा है।
फोन के डिजाइन में मेटल का मिडल फ्रेम और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे प्रीमियम टच दिए जा सकते हैं। ये फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी OnePlus 13T/13s में मौजूद ऑप्टिकल सेंसर से कहीं ज्यादा फास्ट और सटीक हो सकती है। वहीं, टिप्सटर का दावा है कि अपकमिंग डिवाइस 7,000mAh बैटरी से लैस हो सकता है, जो OnePlus 13T में मौजूद 6,000mAh से बहुत ज्यादा है। यह क्षमता OnePlus 15 से भी ज्यादा है।
यह भी दिलचस्प है कि OnePlus इस बार 14 सीरीज को स्किप करके सीधे 15 सीरीज के 'T' मॉडल की तरफ बढ़ रहा है। OnePlus 15 फ्लैगशिप के इस साल के दूसरे हाफ में लॉन्च होने की उम्मीद है
TagsOnePlus 15T7000mAh बैटरीडिस्प्ले प्रोसेसर डिटेल्स लीक7000mAh batterydisplay processor details leakedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





