प्रौद्योगिकी

OnePlus 15T होगा 'मिनी पावरहाउस'! कॉम्पेक्ट डिजाइन, बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग

Tara Tandi
26 Feb 2026 7:46 PM IST
OnePlus 15T होगा मिनी पावरहाउस! कॉम्पेक्ट डिजाइन, बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग
x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus 15T का लॉन्च जल्द ही होने वाला है। कंपनी अधिकारिक रूप से घोषणा कर चुकी है कि फोन घरेलू मार्केट में बहुत जल्द दस्तक देगा। इसके बाद यह अन्य मार्केट्स में रिलीज किया जा सकता है। OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशंस हालिया लीक्स में सामने आए हैं। फोन एक कॉम्पेक्ट साइज डिवाइस बताया गया है जिसमें पावरफुल फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह फोन स्नैपड्रैगन चिप और बड़ी बैटरी के साथ एक परफॉर्मर डिवाइस बताया जा रहा है जिसे छोटे साइज के फोन लवर्स के लिए कंपनी ने खासतौर पर डिजाइन किया है। आइए जानते हैं सभी खास बातें OnePlus 15T के लॉन्च से पहले।
OnePlus 15T का लॉन्च बहुत नजदीक कहा जा सकता है। फोन को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। OnePlus 15T के कुछ अहम फीचर्स OnePlus Club की ओर से रिवील किए गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में पब्लिकेशन ने लिखा है कि फोन एक कॉम्पेक्ट साइज डिवाइस होगा। OnePlus 15T 'मिनी पावरहाउस' बताया गया है जिसमें विशाल बैटरी और दमदार चिपसेट मिलने वाला है। नया वनप्लस फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप से लैस बताया जा रहा है।
OnePlus 15T फोन में बड़ी बैटरी के साथ कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। फोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलने की संभावना है। इसमें 7000mAh से लेकर 8000mAh तक की बैटरी आ सकती है। दावा किया गया है कि फोन में इंडस्ट्री का पहला अल्ट्रा थिन मेग्नेटिक हीट-सिंक कूलिंग चैम्बर मिलने वाला है। यह 1cm से भी पतला हो सकता है। यहीं से इशारा मिलता है कि फोन बड़ी बैटरी के बावजूद एक सुपर स्लिम प्रोफाइल में लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus 13T के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होने वाला यह फोन जल्द ही मार्केट में नया ट्रेंड सेटर बन सकता है। फोन की अधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि फोन खासतौर पर कॉम्पेक्ट साइज का मोबाइल पसंद करने वाले यूजर्स के लिए काफी आकर्षक हो सकता है। जल्द ही OnePlus इसके लॉन्च की घोषणा कर सकती है।
Next Story