- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus 15T में मिल...
प्रौद्योगिकी
OnePlus 15T में मिल सकती है 8,000mAh तक बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
Tara Tandi
28 Feb 2026 7:50 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15T के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए लाया जा सकता है जिन्हें बेहतर परफॉर्मेस के साथ स्मॉल डिस्प्ले पसंद है। पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए OnePlus 13T की यह जगह लेगा।
OnePlus की कम्युनिटी लीड Shuai Lan की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स ने OnePlus 15T के लॉन्च के लिए कंपनी के इनवाइट को शेयर किया है। इस स्मार्टफोन को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15T में 6.32 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 हो सकता है।
इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से 8,000 mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इसकी बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। OnePlus 15T में मैट्रिक्स स्टाइल कैमरा लेआउट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल या 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
OnePlus 13T में 6.32-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU है। OnePlus 13T में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें मेटल का फ्रेम दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,260 mAh की बैटरी है 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,400mm² वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





