- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus 13 Mini फोन...
प्रौद्योगिकी
OnePlus 13 Mini फोन भारत में लांच हुआ OLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा
Tara Tandi
20 Jan 2025 1:50 PM IST

x
OnePlus 13 Mini मोबाइल न्यूज़ : OnePlus ने हाल ही में चीन में अपने अफॉर्डेबल फ्लैगशिप फोन लॉन्च किए थे। एक ताजा रिपोर्ट कहती है कि कंपनी OnePlus 13 Mini पर भी काम कर रही है। यह एक कॉम्पेक्ट फ्लैगशिप डिवाइस होगा। कथित फोन के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें Oppo Find X8 Mini जैसे स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। अब चीन से एक जाने माने टिप्स्टर ने इस फोन पर ताजा प्रकाश डाला है। आइए जानते हैं क्या कहता है लेटेस्ट अपडेट।
OnePlus 13 सीरीज में एक नया मेंबर भी देखने को मिल सकता है जो कि OnePlus 13 Mini के नाम से लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर स्मार्टपिकाचू ने इस फोन के बारे में ताजा अपडेट (via) दिया है। टिप्स्टर द्वारा दी गई जानकारी उस लीक से भी मेल खाती है जिसका खुलासा इससे पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने किया था। लीक के मुताबिक, फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप आ सकता है।
फोन के कैमरा सेटअप में पेरिस्कोप लेंस को भी शामिल किया जा सकता है। इसका मिडल फ्रेम मेटल में आ सकता है जबकि बॉडी ग्लास की बनी हो सकती है। वहीं, टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया था कि फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPO डिस्प्ले आ सकता है। इसमें चारों साइड में नेरो बेजल्स होंगे।
फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 मेन कैमरा आ सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस आ सकता है। तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम फीचर आ सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
OnePlus 13 Mini में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी आ सकता है। OnePlus 13 Mini को कंपनी चीन में साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। वहीं, ग्लोबल रिलीज के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
TagsOnePlus 13 Mini फोनभारत लांचOLED डिस्प्ले50MP ट्रिपल कैमराOnePlus 13 Mini phoneIndia launchOLED display50MP triple cameraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





