- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Ola Electric को 4680...
प्रौद्योगिकी
Ola Electric को 4680 Bharat Cell वाली Roadster X+ मोटरसाइकिल के लिए मिला सरकार से अप्रूवल
Tara Tandi
31 Dec 2025 7:54 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक को 4680 Bharat Cell बैटरी पैक वाली Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए सरकार से सर्टिफिकेशन मिला है। कंपनी जल्द ही इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू करेगी। कंपनी ने इस बैटरी पैक को देश में डिवेलप किया है।
Ola Electric ने बताया कि Roadster X+ (9.1 kWh) को सरकारी टेस्टिंग एजेंसी, इंटरनेशनल सेंटर ऑफ ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी की ओर से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल मिला है। इस सर्टिफिकेशन के साथ Roadster X+ की डिलीवरी शुरू की जाएगी। इस सर्टिफिकेशन के लिए Roadster X+ की सेफ्टी और परफॉर्मेंस के लिहाज से कड़ी टेस्टिंग की जाएगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि Roadster X+ को सरकार से सर्टिफिकेशन मिलना कंपनी की देश में एंड-टु-एंड EV टेक्नोलॉजी बनाने की यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है।
हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी शुरू की थी। इसके साथ अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक भारत की पहली कंपनी बनी थी। यह बैटरी पैक ज्यादा रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक सेफ्टी की पेशकश करता है। ओला इलेक्ट्रिक के S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 13 kW की मोटर दी गई है। S1 Pro+ की रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। इसमें चार राइडिंग मोड - Hyper, Sports, Normal और Eco दिए गए हैं।
पिछले सप्ताह केंद्र सरकार से कंपनी को मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा लगभग 367 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिला है। ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट्स के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत यह इंसेंटिव दिया गया है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ने PLI स्कीम के तहत 366.78 करोड़ रुपये के इंसेंटिव जारी करने के लिए सैंक्शन ऑर्डर मिला है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक का प्रदर्शन कमजोर रहा है। नवंबर में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 50 प्रतिशत गिरकर 8,254 यूनिट्स की रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी गिरकर पांचवें स्थान पर चली गई है। इसका मार्केट शेयर घटकर 7.19 प्रतिशत का है। कंपनी को सर्विस को लेकर कस्टमर्स की बढ़ती शिकायतों की वजह से भी मुश्किल का सामना करना पड़ा था। नवंबर में TVS Motor ने Bajaj Auto को पीछे छोड़कर इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





