- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Ola Electric ने मौजूदा...
प्रौद्योगिकी
Ola Electric ने मौजूदा कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया 'Ola Insiders', 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स
Tara Tandi
2 March 2026 7:50 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक ने अपने मौजूदा कस्टमर्स के लिए एक बेनेफिट प्रोग्राम लॉन्च किया है। कंपनी के 10 लाख से अधिक कस्टमर्स के लिए 'Ola Insiders' एक एक्सक्लूसिव कम्युनिटी प्रोग्राम है। इसमें व्हीकल अपग्रेड, ऐड-ऑन और रेफरल जैसे बेनेफिट्स शामिल हैं।
ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि इस प्रोग्राम में कंपनी के कस्टमर्स अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अपग्रेड कर सकेंगे। इसमें कंपनी के मौजूदा कस्टमर्स को नए Gen 3 S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिलेंगे। इनमें 4680 भारत सेल वेरिएंट्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल होंगे। इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक के मौजूदा कस्टमर्स को समान नाम वाले रजिस्ट्रेशन पर कंपनी का एक अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल जोड़ने पर 20,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जाएंगे। इसमें कस्टमर्स को व्हीकल की डिलीवरी होने पर ओला क्रेडिट्स में 5,000 रुपये तक का रेफरल बेनेफिट मिलेगा। इसके साथ ही जिस बायर को रेफर किया गया है उसे 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया, "हमारी 10 लाख से अधिक राइडर्स वाली कम्युनिटी है। Ola Insiders के साथ, हम आसानी से व्हीकल अपग्रेड में मदद करने वाला एक ओनरशिप प्रोग्राम पेश कर रहे हैं। इससे हमारी कम्युनिटी के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अधिक लोगों का लाने में आसानी होगी।" कंपनी ने चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। पिछले वर्ष कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग पूरी की थी। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने Hyperservice प्रोग्राम के साथ कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतों को दूर करने की कोशिश की थी। कंपनी ने S1 Pro+ के साथ 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी भी शुरू की थी। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है। इसके साथ अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली भारत की यह पहली कंपनी बनी है। S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 13 kW की मोटर है। S1 Pro+ की रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। इसमें चार राइडिंग मोड - Hyper, Sports, Normal और Eco दिए गए हैं। कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X को भी पेश किया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





