प्रौद्योगिकी

Oben Rorr EZ होगी 5 अगस्त को लॉन्च, 175km की रेंज और मिलेंगे दमदार फीचर्स

Harrison
31 July 2025 3:53 PM IST
Oben Rorr EZ होगी 5 अगस्त को लॉन्च, 175km की रेंज और मिलेंगे दमदार फीचर्स
x
Electric scooter इलेक्ट्रिक स्कूटर : इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक निर्माता Oben इलेक्ट्रिक 5 अगस्त को अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Oben Rorr EZ लॉन्च करने जा रही है। नवंबर 2024 में पहली बार लॉन्च हुई इस बाइक का नया वेरिएंट 15 अगस्त से डिलीवरी के लिए उपलब्ध होगा। यह शहर के लिए बनाई गई है जो 175 किमी की रेंज और 95 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक निर्माता कंपनी Oben इलेक्ट्रिक भारतीय बाजार में अपना नया EV Motercycle लेकर आने वाली है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Oben Rorr EZ को 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Rorr EZ को पहली बार नवंबर 2024 में लॉन्च किया गया था, अब इसका नया वेरिएंट लेकर आया जा रहा है। इसके लॉन्च होने के साथ ही बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी और डिलीवरी 15 अगस्त से की जाएगी। आइए इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में विस्तार में जानते हैं।
कैसी होगी नई Oben Rorr EZ?
यह खासतौर पर शहर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसकी आसानी से चलने वाली हैंडलिंग, दमदार डिजाइन और हाई-परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी ट्रैफिक के तनाव को कम करती है। इसमें क्लच और गियर की झंझट नहीं, साथ ही कम वाइब्रेशन और हीट का अनुभव मिलता है। परफॉर्मेंस और फीचर्स की बात करें तो इसकी रेंज IDC के अनुसार एक बार चार्ज पर 175 किमी तक चलती है, इसमें फास्ट चार्जिंग है जोकि सिर्फ 45 मिनट से शुरू होकर 80% तक चार्जिंग हो जाती है, इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है, इसमें तेज एक्सेलरेशन और क्लास-लीडिंग टॉर्क है. इस तरह यह बाइक परफॉर्मेंस और डेली की जरूरतों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है।
Next Story