- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oakley Meta Vanguard...
प्रौद्योगिकी
Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 की सेल शुरू
Tara Tandi
27 Feb 2026 6:01 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन स्मार्ट ग्लासेज को Meta ने स्पोर्ट्स इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर Oakley और EssilorLuxottica के साझेदारी से तैयार किया गया है। Ray-Ban Meta Gen 2, Ray-Ban Meta Glasses का अपग्रेडेड वर्जन है, जबकि Oakley Meta Vanguard आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा लेने वाले एथलीटों के लिए तैयार किया गया है। दोनों स्मार्ट ग्लासेज में Meta AI इंटीग्रेटेड है, जिससे यूजर्स Meta AI से बात कर सकते हैं, सुन सकते हैं या कॉल पर बातचीत कर सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oakley Meta Vanguard, Ray-Ban Meta Gen 2 Price
Oakley Meta Vanguard की शुरुआती कीमत 52,300 रुपये है। ग्राहक स्मार्ट ग्लासेस के 4 अलग-अलग वेरिएंट में से चयन कर सकते हैं, जिसमें Oakley Meta Vanguard Black with Prizm 24K, Oakley Meta Vanguard White with Prizm Black, Oakley Meta Vanguard Black with Prizm Road और Oakley Meta Vanguard White with Prizm Sapphire शामिल हैं। वहीं Ray-Ban Meta Gen 2 की शुरुआती कीमत 39,900 रुपये है। AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस 3 स्टाइल जैसे कि Headliner, Skyler, Wayfarer में उपलब्ध है। वहीं ग्राहक Shiny Cosmic Blue, Shiny Mystic Violet और Shiny Asteroid Grey जैसे कलर्स में से चयन कर सकते हैं। Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 दोनों ही आज से ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Oakley Meta Vanguard Features, Specifications
Oakley Meta Vanguard को परफॉर्मेंस ओरिएंटेड डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है। Ray-Ban के वेफेयरर-स्टाइल वाले मॉडल से अलग Vanguard में Oakley के सिग्नेचर फ्रेम पर इंस्पायर्ड रैपराउंड डिजाइन है, इसका वजन 66 ग्राम है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। इसमें ओकले की प्रिज्म लेंस टेक्नोलॉजी भी है, जो सूरज की रोशनी, हवा और धूल को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है।
इन ग्लासेज में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसमें फर्स्ट-पर्सन रिकॉर्डिंग के लिए 122 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू है। यूजर्स 30fps पर 1080p वीडियो 5 मिनट तक, 60fps पर 1080p वीडियो 3 मिनट तक या 30fps पर 3K वीडियो तीन मिनट तक रिकॉर्ड कर सकते हैं। इनमें ओपन-ईयर स्पीकर, 5 माइक्रोफोन वाला सिस्टम और कैमरा फंक्शन के लिए एक स्पेशल एक्शन बटन के साथ-साथ एक सेकेंडरी कस्टमाइजेबल बटन भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 6E है। इसमें 32GB स्टोरेज दी गई है। यह सामान्य इस्तेमाल में 9 घंटे तक चल सकता है। चार्जिंग केस की बैटरी लाइफ 36 घंटे तक चल सकती है। Meta ने Garmin के साथ भी साझेदारी की है, जिससे यूजर्स कंपेटिबल स्मार्टवॉच से कनेक्ट होने पर वॉयस कमांड के जरिए हेल्थ और फिटनेस डाटा देख सकते हैं।
Ray-Ban Meta Gen 2 Features, Specifications
Ray-Ban Meta Gen 2 ग्लासेस में वेफेयर जैसा डिजाइन है, जिसमें फ्रेम पर सर्कुलर कटआउट के अंदर 12 मेगापिक्सल का कैमरा और एलईडी इंडिकेटर है। कैमरा 3024 x 4,032 पिक्सल पर फोटो क्लिक करने के साथ-साथ 30fps पर 3K तक के रेजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। Meta सॉफ्टवेयर अपडेट में स्लो-मोशन और हाइपरलैप्स मोड जोड़ेगा।
स्मार्ट ग्लासेस ओपन-ईयर स्पीकर और बेहतर नॉइज कैंसलेशन और कॉल क्वालिटी के लिए ऑप्टिमाइज्ड 5-माइक्रोफोन डिजाइन है। बैटरी लाइफ की बात करें तो सिंगल चार्ज में अधिकतम 8 घंटे तक चल सकता है। साथ ही चार्जिंग केस से 48 घंटे की अतिरिक्त बैटरी लाइफ भी मिलती है। ग्लासेस Hey Meta AI वॉयस कमांड के जरिए से हैंड्स-फ्री कंट्रोल के लिए Meta AI का उपयोग करते हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





