- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Nvidia ने लॉन्च किया...
प्रौद्योगिकी
Nvidia ने लॉन्च किया न्यू AI टूल, इधर Acer भी लाया स्पेशल Buds
Ashish verma
19 May 2025 4:08 PM IST

x
Computex 2025 के दौरान कई कंपनियों ने अपने-अपने दमदार प्रोडक्ट को अनवील किया है
Technology प्रौद्योगिकी: Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने सोमवार को AI को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इसमें उन्होंने टेस्ट AI सूट का अनावरण किया है, जिसमें AI हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर शामिल हैं। उन्होंने यह घोषणा ताइवान के ताइपे में चल रहे Computex 2025 के दौरान की है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। सोमवार को आयोजित इवेंट के दौरान जेन्सेन हुआंग ने अपने आने वाले प्रोडक्ट और डिवाइस के बारे में भी बात की। यहां उन्होंने GB300 सिस्टम के बारे में बताया है, जो दरअसल डेस्कटॉप ग्रेड DGX Spark AI वर्कस्टेशन है।
GB300 AI सिस्टम इसी साल दस्तक देगा
जेन्सेन हुआंग ने पुष्टि की है कि Nvidia का नेक्स्ट जेनरेशन GB300 AI सिस्टम इस साल की तीसरी तिमाही में पेश किया जाएगा। यह नई मशीन दरअसल Grace Blackwell लाइनअप का अपग्रेडेड मॉडल है, जो मौजूदा फ्लैगशिप चिप है। Grace Blackwell लाइनअप का इस्तेमाल फिलहाल Amazon और Microsoft करते हैं।
कॉम्पैक्ट AI सुपरकंप्यूटर
Nvidia ने DGX Spark नाम के एक कॉम्पैक्ट AI सुपरकंप्यूटर के बारे में भी जानकारी दी है। इसे खास तौर पर डेस्कटॉप यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह छोटी फर्म और पर्सनल यूज के दौरान हाई परफॉरमेंस AI प्रदान करेगा।
न्यूटन इंजन और ग्रूट AI
Nvidia ने न्यूटन इंजन के बारे में भी जानकारी दी है जो रोबोट को कोर फिजिकल एक्टिविटी सीखने में मदद करेगा। इसके साथ ही Nvidia ने ग्रूट नामक AI प्लेटफॉर्म के बारे में भी जानकारी दी है और यह रोबोट को इंसानों जैसा व्यवहार सीखने में मदद करेगा।
COMPUTEX 2025 में कई अन्य कंपनियां भी मौजूद
COMPUTEX 2025 में सिर्फ Nvidia ने ही लॉन्च नहीं किया है, बल्कि दुनियाभर से कई ब्रांड और कंपनियां यहां आई हैं। ये ब्रांड अपने-अपने गैजेट और प्रोडक्ट पेश कर रहे हैं।
Acer ने दो गैजेट लॉन्च किए
Acer ने COMPUTEX 2025 के दौरान दो गैजेट पेश किए हैं, जिनमें Acer FreeSense Ring और Acer AI TransBuds शामिल हैं। कंपनी ने एक टैबलेट भी पेश किया है।
Acer FreeSense Ring दरअसल एक हल्की हेल्थ मॉनिटरिंComputex 2025: Nvidia ने लॉन्च किए न्यू AI टूल्स, Acer भी लाया स्पेशल Buds
ग रिंग है। यह टाइटेनियम एलॉय से बनी है। कंपनी ने दावा किया है कि यह हृदय गति, हृदय गति परिवर्तनशीलता, रक्त ऑक्सीजन स्तर और नींद की गुणवत्ता की जांच कर सकता है।
Acer AI TransBuds में भी हैं कई खूबियां
Acer AI TransBuds एक कॉम्पैक्ट डिज़ाइन वाला उत्पाद है। इसमें रियल टाइम वॉयस ट्रांसलेशन की सुविधा है। यह डिवाइस 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जो ज़्यादातर एशियाई देशों, अमेरिका और यूरोप में बोली जाती हैं।
TagsGB300 AI SystemNvidiaDGX SparkCOMPUTEX 2025Acer FreeSense RingAcer AI TransBudsGB300 AI सिस्टमDGX स्पार्कएसर फ्रीसेंस रिंगएसर AI ट्रांसबड्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारJantaHindi news
Next Story





