- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Nubia Air Pro: 5000mAh...
प्रौद्योगिकी
Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च
Tara Tandi
26 Jun 2026 8:02 PM IST

x
नई दिल्ली : Nubia Air Pro को कंपनी ने अल्ट्रा थिन स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। फोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन का स्लिम फॉर्म फैक्टर इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। इस फोन में बड़ी बैटरी भी लगी है लेकिन मोटाई केवल 5.99mm है। डिवाइस 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 4500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ चमचमाता है। इसके अलावा कई और आकर्षक स्पेसिफिकेशंस इसमें दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस स्लिम फोन के अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Nubia Air Pro Price
Nubia Air Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट और सबसे स्लिम फोन के तौर पर पेश किया है। लीक के अनुसार (via), फोन की कीमत 399 डॉलर (लगभग 37,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से कीमत की घोषणा अभी नहीं की है।
Nubia Air Pro Specifications
Nubia Air Pro में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह HDR सपोर्ट के साथ आता है। पीक ब्राइटनेस 144Hz की है। फोन की मोटाई केवल 5.99mm की है। यह फोन कंपनी के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से है। फोन में पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। रियर साइड में कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया है। इसके साथ में एक सेकंडरी कैमरा भी आता है। फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह वाटरप्रूफ डिवाइस है जिसके लिए इसमें IP69K रेटिंग दी गई है। फोन का वजन 132 ग्राम है। Nubia Air Pro में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगा है। इसमें चार ARM Cortex-A78 कोर हैं और चार Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर हैं। फोन में 8GB रैम, और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





