प्रौद्योगिकी

Amazon पर अब बिलकुल मुफ्त में पा सकते है iPhone 15, यहाँ जाने

Tara Tandi
18 Sep 2024 8:50 AM GMT
Amazon पर अब बिलकुल मुफ्त में पा सकते है iPhone 15,  यहाँ जाने
x
iPhone 15 मोबाइल न्यूज़ : Amazon अपनी Great Indian Festival सेल की शुरुआत 27 सितंबर 2024 से करेगा। हर साल की तरह इस साल भी प्राइम मेंबर्स को 26 सितंबर से 24 घंटे पहले ही एक्सेस मिल जाएगा। Amazon पर यह इस साल की सबसे बड़ी सेल होने का दावा किया जा रहा है। इसमें फैशन, स्मार्टफोन, लैपटॉप और दूसरी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल सकता है। सेल से पहले Amazon अपने यूजर्स को फ्री में Apple iPhone 15 जीतने
का मौका दे रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। दरअसल, Amazon पर 'Get Sale Ready' ऑफर में iPhone 15 जीतने का मौका मिल रहा है। इसके लिए आपको बस 'Spin and Win' गेम खेलना होगा। इसके बाद आप iPhone 15 जीतने के पात्र हो जाएंगे।
कैसे पाएं लकी ड्रॉ?
सबसे पहले Amazon India ऐप या वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Great Indian Festival बैनर पर टैप करें। यहां आपको 'Get Sale Ready' बैनर दिखेगा। फिर आप 'Chance to Win an iPhone 15' पर टैप करें। इसके बाद आप Amazon के Fun Zone पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। फिर आप 'स्पिन एंड विन' गेम पर टैप करें और व्हील को स्पिन करें। अगर आप भाग्यशाली रहे तो आप iPhone 15 जीतने के लिए लकी ड्रॉ में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि Amazon के मुताबिक इस गेम के विजेता की घोषणा 1 अक्टूबर 2024 को की जाएगी। यह एक वन-टाइम गेम है, यानी आप इस गेम को एक बार ही खेल पाएंगे।
जानिए iPhone 15 के फीचर्स
iPhone 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले है जबकि iPhone 15 Plus में कंपनी ने 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन कैमरा 48MP का है जबकि दूसरा 12MP का पोर्ट्रेट कैमरा है जो कम रोशनी में बेहतर परफॉर्म करता है। फ्रंट में आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा मिलेगा। इस मॉडल में सेकेंड जेनरेशन का अल्ट्रावाइड बैंड चिप दिया गया है जिससे आप अपने Apple डिवाइस आसानी से ढूंढ सकते हैं।
Next Story