प्रौद्योगिकी

स्पैम से बचने के लिए अब उत्तरों को केवल सत्यापित यूजर्स तक करें सीमित: एलन मस्क

jantaserishta.com
5 May 2024 1:30 PM IST
स्पैम से बचने के लिए अब उत्तरों को केवल सत्यापित यूजर्स तक करें सीमित: एलन मस्क
x
नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को और स्वच्छ बनाने की कोशिश के तहत एलन मस्क ने रविवार को घोषणा की कि यूजर्स अब स्पैम और बॉट से बचने के लिए उत्तरों को केवल सत्यापित यूजर्स तक ही सीमित कर सकते हैं।
प्लेटफ़ॉर्म ने पिछले महीने स्पैम खातों पर नकेल कसना शुरू किया। इसके परिणामस्वरूप कई यूजर्स ने फ़ॉलोअर्स खो दिए। हालांकि, सभी एक्स के सभी यूजर्स उनकी सलाह का पालन करते नहीं दिखे। एक फालोआर ने टिप्पणी की कि, “मैं ऐसा नहीं कर सकता। मेरे बहुत सारे दोस्त हैं, उनके साथ बातचीत करने में मुझे बहुत मजा आता है, उनके पास नीले चेक नहीं हैं।''
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में एक्स पर स्पैम और पोर्न बॉट्स की बाढ़ आ गई। इसेे देखते हुए फर्जी खातों पर बड़ी कार्रवाई हुई। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने कहा कि बड़े पैमाने पर बॉट पर्ज के बावजूद, एक्स प्लेटफॉर्म इस महीने उपयोग में एक और सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
एक्स मालिक ने पहले ही कंटेट क्रिएटरों को विज्ञापन राजस्व शेयर को रोकने की धमकी दी है। क्योंकि प्लेटफ़ॉर्म उत्तरों और प्रत्यक्ष संदेशों (डीएम) में बॉट्स के उपयोग की जांच कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story