प्रौद्योगिकी

अब तो हद हो गई! नए बॉस Elon Musk सभी ट्विटर के यूजर्स से लें सकते है पैसा, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
9 Nov 2022 10:49 AM IST
अब तो हद हो गई! नए बॉस Elon Musk सभी ट्विटर के यूजर्स से लें सकते है पैसा, जानें डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर यूजर्स को एक और झटका देने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क ट्विटर यूज करने के लिए सभी यूजर्स से पैसे ले सकते हैं। प्लैटफॉर्मर ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मस्क ट्विटर के सभी यूजर्स से सब्सक्रिप्श चार्ज लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सभी यूजर्स से सब्सक्रिप्शन फी लेने के बारे में हाल में हुई कंपनी की एक मीटिंग में चर्चा की गई थी। यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी महीने में कुछ दिनों के लिए यूजर्स को फ्री ट्विटर ऑफर करेगी। इसके बाद यूजर्स को ट्विटर इस्तेमाल करने के लिए तय किया गया सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा।
ट्विटर के होने वाले इस नए बदलाव को कब से लागू किया जाएगा इस बारे में फिलहाल पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। अभी की बात करें तो कंपनी के इंजीनियर ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के ग्लोबल रोलआउट पर काम कर रहे हैं। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी यूजर्स के सब्सक्रिप्शन चार्ज लेने की शुरुआत होने में अभी कुछ हफ्तों या महीनों का वक्त लग सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story