- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Amazon ड्रोन से अब...
प्रौद्योगिकी
Amazon ड्रोन से अब iPhone, AirPods, Galaxy स्मार्टफोन भी होंगे डिलीवर
Tara Tandi
21 May 2025 5:47 PM IST

x
Drones टेक न्यूज़: Amazon Prime Air सर्विस 60 मिनट में ऑर्डर डिलीवरी करती है जो कि कुछ साल पहले ही शुरू हुई थी। अब कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपनी ड्रोन सर्विस के माध्यम से अब कई और डिवासेज की डिलीवरी भी कर सकेगी जिसके लिए कंपनी ने अप्रूवल हासिल कर लिया है। इन डिवाइसेज में iPhone मॉडल्स, Apple प्रोडक्ट्स, और Galaxy स्मार्टफोन्स भी शामिल होंगे। ये डिलीवरी Amazon के MK30 ड्रोन्स के माध्यम से की जाएंगी। ये ड्रोन 13 फीट ऊपर हवा में से पैकेज को ड्रॉप करते हैं।
Amazon ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से पुष्टि की है कि Prime Air ड्रोन डिलीवरी सर्विस को फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से अप्रूवल मिल गया है ताकि कंपनी अपने ऑपरेशंस का विस्तार कर सके। इस अप्रूवल के बाद अब कस्टमर्स के पास 60 हजार आइटम्स का एक्सेस होगा जिनकी डिलीवरी वे ड्रोन से करवा सकते हैं। Amazon अब नई प्रोडक्ट कैटिगरी भी डिलीवर कर सकेगी जिनमें iPhone मॉडल्स, Apple प्रोडक्ट्स, Galaxy स्मार्टफोन्स, AirTags, AirPods, Ring डोरबेल, थर्मामीटर आदि शामिल होंगे।
ये सभी डिलीवरी कस्टमर के पास एक घंटे के भीतर पहुंच जाया करेंगी। कस्टमर ड्रोन डिलीवरी ऑप्शन को चेकआउट के समय चुन सकेंगे। यह ऐप और वेबसाइट दोनों के माध्यम से किया जा सकेगा। इसके लिए ग्राहक को योग्य क्षेत्र का होना चाहिए और कार्ट का वजन 2 किलोग्राम के आसपास होना चाहिए। ग्राहक अपनी पसंद का डिलीवरी स्पॉट जैसे ड्राइव वे या यार्ड चुन सकते हैं।
Amazon का कहना है कि ड्रोन यह गिनती कर सकता है कि किसी पते पर पहुँचने और पैकेज को छोड़ने में उसे कितना समय लगेगा। ऑर्डर देने के बाद Amazon एक अनुमानित डिलीवरी विंडो प्रदान करता है। यदि डिलीवरी पूरी नहीं हो पाती है तो Amazon यूजर्स को कारण के साथ सूचित करता है। Prime Air ने "डिलीवरी ज़ोन" की पहचान ऐसे क्षेत्रों के रूप में की है जहां पर पेड़ या इमारतें बाधा न बन सकें। डिलीवरी अमेज़न के नए MK30 ड्रोन से की जाएगी।
TagsAmazon ड्रोनआईफोनएयरपॉड्सगैलेक्सी स्मार्टफोन डिलीवरAmazon drones deliver iPhonesAirPodsGalaxy smartphonesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





