- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Gmail: अब जीमेल के...
प्रौद्योगिकी
Gmail: अब जीमेल के मोबाइल ऐप में भी अनुवाद की सुविधा
jantaserishta.com
9 Aug 2023 10:36 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को: गूगल ने जीमेल मोबाइल ऐप के भीतर ट्रांसलेशन इंटीग्रेशन की घोषणा की है। टेक दिग्गज ने मंगलवार को वर्कस्पेस अपडेट्स ब्लॉगपोस्ट में कहा, "आज से जीमेल मोबाइल ऐप के भीतर एक नेटिव ट्रांसलेशन इंटीग्रेशन की घोषणा करते हुए हमें खुशी है। यह आपको विभिन्न भाषाओं में सहजता से संवाद करने में सक्षम बनाएगा।"
उसने कहा कि इस सुविधा के लिए काफी अनुरोध मिल रहे थे। यह यूजर्स को किसी भी भाषा में बातचीत को पढ़ने और समझने में मदद करेगी। मोबाइल पर संदेशों का अनुवाद करने के लिए यूजर्स को केवल बैनर पर "अनुवाद" विकल्प का चयन करना होगा और अपनी पसंदीदा भाषा चुननी होगी। गूगल ने बताया, "यह बैनर तब दिखाई देता है जब किसी संदेश के कंटेंट की भाषा आपके अकाउंट सेटिंग्स में 'गूगलडॉटकॉम मेल डिस्प्ले भाषा' से अलग होती है।"
यूजर्स यह भी चुन सकते हैं कि जीमेल हमेशा विशिष्ट भाषाओं का अनुवाद करे या कभी भी विशिष्ट भाषाओं का अनुवाद न करे। इसके अलावा, फीचर में एडमिन कंट्रोल नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





