प्रौद्योगिकी

Nothing की Headphone (1) के लॉन्च की तैयारी, 1,040mAh हो सकती है बैटरी

Tara Tandi
1 July 2025 7:56 PM IST
Nothing की Headphone (1) के लॉन्च की तैयारी, 1,040mAh हो सकती है बैटरी
x
Technology टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन्स और वियरेबल्स के सेगमेंट की नई फर्मों में शामिल Nothing के पहले ओवर-ईयर हेडफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इनमें ऑडियो ब्रिटेन के लोकप्रिय ब्रांड 'sound by KEF' का हो सकता है। इन हेडफोन्स में लगभग 40 mm डायनैमिक ड्राइवर्स के आसपास साउंड सेटअप हो सकता है।
Android Headlines की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन ईयरफोन्स का साइज 173.85 x 78 x 189.25 mm और भार लगभग 329 ग्राम का है। Nothing Headphone (1) का चार्जिंग केस 220 x 220 x 52 mm और भार लगभग 264 ग्राम का हो सकता है। इसमें एडैप्टिव बास एनहांसमेंट, स्पैटिअल ऑडियो और 8-बैंड कस्टम EQ सेटिंग्स हो सकते हैं। वायरलेस ऑडियो के लिए ये हेडफोन्स AAC, SBC और LDAC को सपोर्ट करेंगे। ये स्टैंडर्ड और हाई-रिजॉल्यूशन दोनों ऑडियो कोडेक्स के लिए होगा। इनमें एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) 42 dB तक है और 2,000 Hz फ्रीक्वेंसी रेंज और एक ट्रांसपेरेंसी मोड को सपोर्ट करती है।
इन हेडफोन में 1,040 mAh की बैटरी ANC को ऑफ कर 80 घंटे तक का प्लेबैक और ANC को ऑन कर 35 घंटे तक का प्लेबैक दे सकती है। Nothing का दावा है कि इसकी बैटरी को पांच मिनट चार्ज कर पांच घंटे तक प्लेबैक ANC को ऑफ कर और ANC को ऑन कर 2.4 घंटे तक प्लेबैक देती है। स्मार्टफोन्स के मार्केट में Nothing की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इस फर्म की योजना डिवाइसेज के अन्य सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की है।
इसके फीचर्स में Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair, डुअल डिवाइस कनेक्शन, एक पर्सनल साउंड प्रोफाइल, फाइंड माय डिवाइस सपोर्ट, गेमिंग या वीडियो के लिए लो लैग मोड और चार्जिंग की स्थिति को दिखाने वाली LED शामिल हैं। इसमें तीन प्रकार के फिजिकल कंट्रोल - रोल मैकेनिज्म, पैडल और एक बटन दिए गए हैं। इन हेडफोन को Bluetooth के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। Android और iOS पर ये Nothing X कम्पैनियन ऐप को सपोर्ट करते हैं। इन हेडफोन के साथ यह फर्म नए ऑडियो सेगमेंट करेगा। इन हेडफोन का प्राइस 300 डॉलर से कम का हो सकता है। Nothing Headphones (1) को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि. इन ईयरफोन को मार्केट में पहले से मौजूद Sony और Xiaomi जैसी कई कंपनियों के ईयरफोन्स से कड़ी टक्कर मिलेगी।
Next Story