प्रौद्योगिकी

Nothing का फोन 29,000 रुपये से ज्यादा सस्ता

Tara Tandi
18 Sept 2026 5:05 PM IST
Nothing का फोन 29,000 रुपये से ज्यादा सस्ता
x
नई दिल्ली: Nothing का फ्लैगशिप फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अच्छी खासी बचत हो सकती है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Phone (3) पर तगड़ी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। Phone (3) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Phone (3)पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Nothing Phone 3 का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹51,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन 2.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹3,000 तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹50,700 हो जाएगी। यह फोन बीते साल जुलाई में ₹79,999 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से करीबन ₹29,299 सस्ते में मिल रहा है।
Nothing Phone (3) में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। इस फोन में 5,500mAh बैटरी मिलती है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (3) के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो Phone (3) की लंबाई 160.60 मिमी, चौड़ाई 75.59 मिमी, मोटाई 8.99 मिमी और वजन 218 ग्राम है।
Next Story