प्रौद्योगिकी

Nothing Phone 4b Launched in India: 6,000mAh बैटरी, Glyph डिजाइन

Tara Tandi
7 July 2026 4:10 PM IST
Nothing Phone 4b Launched in India: 6,000mAh बैटरी, Glyph डिजाइन
x
दिल्ली न्यूज़: Nothing ने अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करते हुए नया Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बजट सेगमेंट में उतारा है और इसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Android 16 बेस्ड Nothing OS दिया गया है। यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में Nothing का डिजाइन और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं।
Nothing Phone 4b की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा, एक 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत 38,999 रुपये है। फोन को Black, White और Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart के जरिए
14 जुलाई से शुरू होगी
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Nothing Phone 4b में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में वेपर कूलिंग चेंबर भी शामिल है, जो 4,400 sq mm हीट डिसिपेशन से लैस है।
स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी ने इसमें तीन साल के लिए OS अपग्रेड्स और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने का वादा किया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का OIS प्राइमरी सेंसर और 8MP का अस्ट्रावाइड लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nothing Phone 4b में 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। इसमें 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा फोन में Nothing का ट्रांसपेरेंट डिजाइन लैंग्वेज, Glyph लाइटिंग एलिमेंट्स और AI बेस्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं, मॉडल Essential Key के साथ आता है। फोन में Bluetooth 6.0, GPS, Wi-Fi 6 और QZSS जैसे सभी बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन मौजूद हैं।
इसकी मोटाई 8.6mm और वजन 210 ग्राम है। इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर भी शामिल है। पानी व धूल से कुछ हद तक बचाव के लिए फोन को कथित तौर पर IP64 रेटिंग मिली है।
Next Story