- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Nothing Phone (4a) में...
प्रौद्योगिकी
Nothing Phone (4a) में होगी 12GB रैम, Snapdragon 7s Gen 4 चिप! गीकबेंच में खुलासा
Tara Tandi
15 Feb 2026 7:36 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Nothing Phone (4a) लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशंस में नजर आने लगा है। यह फोन कंपनी का अगला मिडरेंज फोन होगा जिसे लेकर नथिंग ने की ओर से संकेत भी दे दिया गया है। फोन को कंपनी ने लॉन्च के लिए कंफर्म कर दिया है। इतना ही नहीं, इसके कलर वेरिएंट्स का खुलासा भी किया गया है। Nothing Phone (4a) का लेटेस्ट अपडेट इसकी बेंचमार्क लिस्टिंग के बारे में है जहां से फोन के मुख्य फीचर्स का भी पता चलता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Nothing Phone (4a) लॉन्च से पहले सुर्खियों में आने लगा है। फोन को लेकर कंपनी ने लॉन्च कंफर्म कर दिया है लेकिन Nothing Phone (4a) लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। Nothing Phone (3a) के सक्सेसर को अब Geekbench बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया है। फोन के चिपसेट का खुलासा यहां से होता है। अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 से लैस होकर आने वाला है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट होगा। इसके तीन कोर 2.40GHz पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि चार कोर 1.80GHz पर क्लॉक किए गए हैं। वहीं एक कोर 2.71GHz पर क्लॉक्ड है। इसमें Adreno 810 GPU की पेअरिंग है।
Nothing Phone (4a) में 12GB रैम का खुलासा हुआ है। हालांकि लॉन्च के समय इसमें 6GB, 8GB रैम जैसे वेरिएंट्स भी आने की संभावना है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फोन में आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 देखने को मिलेगा। बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल प्रीसीजन AI बेंचमार्क में 707 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन ने हाई प्रीसीजन टेस्ट में 1077 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। वहीं, क्वांटाइज्ड टेस्ट में 1265 पॉइंट्स का स्कोर किया है।
Geekbench बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन के कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। इससे पहले कंपनी ने मिडरेंज में Nothing Phone (3a) को लॉन्च किया था। Nothing Phone (3a) में 6.77 इंच FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह Snapdragon 7s Gen 3 4nm प्रोसेसर से लैस है। फोन में 12 जीबी रैम दी गई है। रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





