- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Nothing Phone 3 में...
प्रौद्योगिकी
Nothing Phone 3 में होगी 5150mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग
Tara Tandi
25 Jun 2025 7:23 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Nothing Phone 3 के लॉन्च से पहले ही इसके कुछ बड़े स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। हाल ही में यह स्मार्टफोन अमेरिका की FCC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया, जिससे फोन की बैटरी, चार्जिंग स्पीड और कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे अहम डिटेल्स कन्फर्म हो गए हैं। लिस्टिंग से साफ है कि Nothing अब अपने फोन को “फ्लैगशिप कैटेगरी” में ले जाने की कोशिश कर रहा है, जहां वह Apple और Samsung जैसे ब्रांड्स को ग्लोबल लेवल पर टक्कर दे सके।
TheTechOutlook के मुताबिक, Nothing Phone 3 को मॉडल नंबर A024 के नाम से FCC डेटाबेस में लिस्ट किया गया है। फोन Nothing OS 3.3 के साथ Android 15 पर रन कर सकता है। इसमें 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6E (ट्रिपल बैंड), Bluetooth और NFC जैसे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी बैटरी में देखने को मिल सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 5150mAh की बैटरी दी जाएगी, जो Nothing Phone 2 की 4700mAh बैटरी से अधिक है। इसके अलावा, चार्जिंग स्पीड को भी बूस्ट किए जाने की उम्मीद है, जिसमें 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल हो सकता है, जो पिछले मॉडल के 45W से तेज है। इतना ही नहीं, उम्मीद की जा रही है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद रहेगा, लेकिन उसकी स्पीड अभी सामने नहीं आई है।
इसके अलावा, पहले सामने आए एक लीक में Nothing Phone 3 के कुछ और बड़े फीचर्स का भी जिक्र किया गया था। फोन में 6.7-inch का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K बताया जा रहा है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट हो सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो (3x जूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस का एक सेटअप शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि Nothing Phone 3 को कंपनी 1 जुलाई 2025 को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले और भी लीक और ऑफिशियल टीजर सामने आने की उम्मीद है।
TagsNothing Phone 35150mAh बैटरी65W फास्ट चार्जिंग5150mAh battery65W fast chargingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





