प्रौद्योगिकी

Nothing Phone 3 का डिजाइन हुआ लीक; फैंस हो सकते हैं निराश, पॉपुलर फीचर

Tara Tandi
14 Jun 2025 7:29 PM IST
Nothing Phone 3 का डिजाइन हुआ लीक; फैंस हो सकते हैं निराश, पॉपुलर फीचर
x
Technology टेक्नोलॉजी: Nothing अगले महीने अपना नया फ्लैगशिप Phone 3 लॉन्च करने जा रहा है और अब इस फोन की पहली झलक सामने आ गई है। एक भरोसेमंद टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई एक इमेज में Nothing Phone 3 का रियर पैनल दिखता है, जो डिजाइन के मामले में पिछली दोनों जेनरेशन से काफी अलग है। लीक के मुताबिक, इस बार कंपनी ने अपनी सिग्नेचर Glyph LED लाइट्स को हटा दिया है। इसकी जगह फोन में डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले दिए जाने की चर्चा है।
Max Jambor द्वारा शेयर किए गए फोटो में डिवाइस के डिजाइन में इस बार काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। कैमरा सेटअप को तीन लेयर में रियर पैनल पर रखा गया है और यह अब तक के Nothing फोन्स से एकदम अलग दिखाई देता है। बाकी डिवाइस में ट्रांसपेरेंट बैक, स्क्वेयर एज और वाइट बैक पैनल के साथ ब्लैक बटन दिए गए हैं। कंपनी का ट्रांसपेरेंट एस्थेटिक अभी भी मौजूद है, लेकिन इस बार इसका लुक थोड़ा ज्यादा इंडस्ट्रियल और रॉ है।
फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Nothing Phone 3 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है। डिस्प्ले के तौर पर इसमें 6.77-इंच का LTPO AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर शामिल होने की उम्मीद है।
एक और बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि Phone 3, Nothing का पहला फोन होगा जो Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स लॉन्च किया जाएगा। पिछले लीक के अनुसार, Phone 3 के 12/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 (लगभग 68,355 रुपये) और 16/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $899 (लगभग 76,910 रुपये) होगी। यह फोन बाजार में आने के बाद OnePlus 13 आदि को टक्कर देगा और इसे फ्लैगशिप किलर के तौर पर स्थापित करेगा।
Next Story