- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Nothing 3a Pro vs iQOO...
प्रौद्योगिकी
Nothing 3a Pro vs iQOO Neo 10R: कौन सा फोन है फीचर्स में बेस्ट
Tara Tandi
13 April 2025 4:50 PM IST

x
Nothing Phone टेक न्यूज़ : Nothing ने हाल ही में Nothing Phone (3a) Pro को लॉन्च किया था, जिसकी तुलना iQOO Neo 10R से हो रही है। यहां हम Nothing Phone (3a) Pro और iQOO Neo 10R के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। iQOO Neo 10R में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है और Nothing Phone (3a) Pro में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है। आइए Nothing Phone (3a) Pro और iQOO Neo 10R के कंपेरिजन को विस्तार से जानते हैं।
कीमत और कलर ऑप्शन
iQOO Neo 10R के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। यह फोन मूननाइट टाइटेनियम और रेगिंग ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जबकि Nothing Phone (3a) Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक और ग्रे कलर में आता है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
iQOO Neo 10R में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260 x 2,800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Nothing Phone (3a) Pro में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2392 पिक्सल, 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर और जीपीयू
iQOO Neo 10R में Adreno 735 GPU के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Nothing Phone (3a) Pro में भी एड्रेनो 720 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है।
स्टोरेज और रैम
iQOO Neo 10R में 12GB LPDDR5X RAM और अधिकतम 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं Nothing Phone (3a) Pro में 8GB/12GB LPDD4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
iQOO Neo 10R एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। वहीं Nothing Phone (3a) Pro भी एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.1 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
iQOO Neo 10R के रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का CMOS फ्रंट कैमरा है। जबकि Nothing Phone (3a) Pro के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 114° अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x ऑप्टिकल और 60x डिजिटल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
डाइमेंशन
iQOO Neo 10R की लंबाई 163.72, चौड़ाई 75.88, मोटाई 7.98 मिमी और वजन 196 ग्राम है। वहीं Nothing Phone (3a) Pro की लंबाई 163.52, चौड़ाई 77.50, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 211 ग्राम है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
iQOO Neo 10R में 5G, वाई-फाई 7, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं Nothing Phone (3a) Pro में भी 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।
बैटरी बैकअप
iQOO Neo 10R में 6400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Nothing Phone (3a) Pro में भी 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
TagsNothing 3a ProiQOO Neo 10Rकौन सा फोनफीचर्स बेस्टwhich phonefeatures bestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





