प्रौद्योगिकी

Noise ने Master Buds 2 किए लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स

Tara Tandi
28 Feb 2026 7:35 PM IST
Noise ने Master Buds 2 किए लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
x
Technology टेक्नोलॉजी: Noise ने आज भारतीय बाजार में Noise Master Buds 2 को लॉन्च कर दिया है। इन ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स में 10 मिमी PU+ PEEK ड्राइवर दिए गए हैं। TWS ईयरबड्स 6-माइक एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) सिस्टम से लैस है। इन TWS इयरफोन में भी साउंड बाय बोस टैग है। इसके अलावा ये 360-डिग्री स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट करते हैं। यहां हम आपको Noise Master Buds 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Noise Master Buds 2 Price
Noise Master Buds 2 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। ईयरबड्स ऑरम, कार्बन और मर्करी में उपलब्ध हैं। बिक्री की बात करें तो ईयरबड्स की प्री-सेल आज से Gonoise की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स पर शुरू हो रही है। Noise का कहना है कि ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर Noise Master Buds 2 की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।
Noise Master Buds 2 Features, Specifications
Noise Master Buds 2 में 10mm PU+ PEEK ड्राइवर दिए गए हैं जो कि Bose ट्यून्ड ऑडियो और 51dB तक ANC सपोर्ट प्रदान करते हैं। इन ईयरबड्स में 6 माइक ENC सिस्टम है, जो कॉल के दौरान वॉयस को क्लियर करने की सुविधा प्रदान करता है। Master Buds में सिग्नेचर विनाइल-इंस्पायर्ड केस डिजाइन है। इनमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है। इन TWS ईयरफोन्स में 360 डिग्री स्पेशल ऑडियो सपोर्ट दिया है, जो बिल्ट-इन 6 एक्सिस IMU सेंसर से लैस है। इनमें AI वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट भी है। यह नेचुरल लैंग्वेज के कमांड को समझ सकता है, सवालों का जवाब दे सकता है और रियल टाइम में टास्क में मदद कर सकता है।
Master Buds 2 में 24-बिट/96kHz ब्लूटूथ स्ट्रीमिंग के लिए LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक का सपोर्ट मिलता है। अन्य फीचर्स में ड्यूल कनेक्टिविटी, गूगल फास्ट पेयर, फाइंड माय डिवाइस, इन-ईयर डिटेक्शन और हेड जेस्चर कंट्रोल शामिल है। ये डिवाइस नॉयज ऑडियो ऐप के साथ कम्पैटिबल हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो लेटेस्ट TWS इयरफोन केस के साथ कुल 6 घंटे तक प्लेबैक टाइम और एएनसी ऑन होने पर 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। कंपनी दावा करती है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से बैटरी 6 घंटे तक चल सकती है। यह धूल और छींटों से बचाव के लिए IPX5 रेटिंग से लैस किया गया है।
Next Story