प्रौद्योगिकी

Noise ने लॉन्च की सस्ती स्मार्टवॉच Noise Triumph मिलेंगे 7 दिन का बैटरी बैकअप

Tara Tandi
2 July 2024 7:57 AM GMT
Noise ने लॉन्च की सस्ती स्मार्टवॉच Noise Triumph मिलेंगे 7 दिन का बैटरी बैकअप
x
Noise Smartwatch टेक न्यूज़ : Noise ने स्मार्ट वियरेबल सेग्मेंट में अपनी नई स्मार्टवॉच Noise Triumph को लॉन्च किया है। स्मार्टवॉच को अफॉर्डेबल प्राइस पर उतारा गया है। इसमें 1.85 इंच डिस्प्ले मिलता है जिसमें 240 x 284 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। कंपनी ने इसमें स्वैप हो सकने वाले डायल भी साथ दिए हैं। यानी मौके के हिसाब से डायल को बदला जा सकता है जो कि बहुत आसान भी है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा भी यह कई और जरूरी फीचर्स के साथ आती है। कीमत और फीचर्स की
पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
Noise Triumph स्मार्टवॉच को 1899 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है। वियरेबल को Black, Brown, Grey, और Dark Grey कलर में लॉन्च किया गया है।
Noise Triumph स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एक क्राउन बटन दिया गया है। डायल को कंपनी ने वॉटर रसिस्टेंस बनाया है। कंपनी ने इसमें स्वैप हो सकने वाले डायल भी साथ दिए हैं। यानी मौके के हिसाब से डायल को बदला जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स मिल जाते हैं। यह हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप मॉनिटरिंग भी कर सकती है। स्मार्टवॉच हाईड्रेशन और सिडेंटरी रिमाइंडर भी देती है। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी मिल जाते हैं।
Noise Triumph वॉच में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। जिसके माध्यम से इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग भी की जा सकती है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर है और माइक्रोफोन भी है। जिससे यह हैंड्स-फ्री ब्लूटूथ कॉलिंग कर सकती है। यह स्मार्टफोन से 10 मीटर तक की रेंज में कनेक्टेड रहती है। इसके अलावा वॉच में कई अन्य फीचर्स जैसे वेदर अपडेट्स, अलार्म, म्यूजिक कंट्रोल, केल्कुलेटर आदि भी मिल जाते हैं।
Next Story