प्रौद्योगिकी

Noise ColorFit Ultra 3 Luminary स्‍मार्टवॉच साथ हुई लॉन्च

Tara Tandi
2 Aug 2024 8:21 AM GMT
Noise ColorFit Ultra 3 Luminary स्‍मार्टवॉच साथ हुई लॉन्च
x
Noise ColorFit Ultra 3 Luminary टेक न्यूज़: Noise की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। इसका नाम Noise ColorFit Ultra 3 Luminary है। नई Noise स्मार्टवॉच में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस वॉच में फंक्शनल रोटेटिंग क्राउन मिलता है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले की सुविधा मिलती है। वॉच के डायल को बनाने में मेटल का इस्तेमाल किया गया है। इसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये है। नई Noise वॉच को कई रंगों में खरीदा जा सकता है। दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह 7 दिनों तक चलती है। Noise ColorFit Ultra 3 Luminary की कीमत 2,999 रुपये है। इसे 6 रंगों- जेट ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन, स्पेस ब्लू, ऑलिव ग्रीन, विंटेज ब्राउन और सिल्वर ग्रे में खरीदा जा सकता है।
Noise ColorFit Ultra 3 Luminary के स्पेसिफिकेशन
Noise ColorFit Ultra 3 में तीन सबसे अहम फीचर्स हैं। यह मेटेलिक डायल के साथ आता है। इसमें फंक्शनल क्राउन दिया गया है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। इसके स्ट्रैप लेदर, सिलिकॉन, नायलॉन और मेटल में आते हैं। वॉच में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है. इसमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है, जो ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा देता है. वॉच में डायल पैड भी मिलता है और आप हाल की कॉल हिस्ट्री देख सकते हैं. दावा किया जाता है कि Noise ColorFit Ultra 3 की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चलती है. क्लाउड की मदद से वॉच फेस लगाए जा सकते हैं. Noise की वॉच में कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं. यह 24 घंटे आपकी हार्ट रेट मॉनिटर करती है।
खून में ऑक्सीजन का पता लगाती है। नींद और तनाव को भी ट्रैक करती है। वॉच में आपको कई नोटिफिकेशन भी मिल सकते हैं, जिसमें मौसम की जानकारी मुख्य है. वॉच से कैमरा कंट्रोल किया जा सकता है। म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है और कैलकुलेटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वॉच में 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं. यह IP68 रेटिंग के साथ आती है, यानी इसे पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है.
Next Story