प्रौद्योगिकी

OnePlus Nord 2T 5G को लेकर नया अपडेट

jantaserishta.com
10 Jun 2022 11:17 AM IST
OnePlus Nord 2T 5G को लेकर नया अपडेट
x

नई दिल्ली: OnePlus Nord 2T 5G जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है. कंपनी इस फोन को कई मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है. टिप्स्टर की मानें तो OnePlus Nord 2T 5G इस महीने के अंत तक भारत आएगा. लॉन्चिंग से पहले इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं.

फोन में 6.43-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर मिलता है. डिवाइस में 50MP कैमरा और 4500mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस नए फोन को इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च कर सकता है. OnePlus Nord 2T 5G की कीमत 30 हजार रुपये के आसपास होगी. हैंडसेट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. वनप्लस इस फोन को विभिन्न देशों में पहले ही लॉन्च कर चुका है.
यूरोप में इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 399 यूरो (लगभग 33,400 रुपये) है. वहीं इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 499 यूरो (लगभग 41,600 रुपये) है.
वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Oxygen OS 12.1 पर काम करता है. इसमें 6.43-inch का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है. फोन MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर पर काम करता है.
हैंडसेट 12GB तक RAM और 256GB तक के स्टोरेज के साथ आता है. ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का पोर्टरेट कैमरा दिया गया है.
फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story