- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- X: डीपफेक को मात देगा...
प्रौद्योगिकी
X: डीपफेक को मात देगा एक्स का नया अपडेट, फर्जी इमेज पर कसेगा नकेल
jantaserishta.com
4 May 2024 11:12 AM IST

x
नई दिल्ली: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि एक्स पर 'इम्प्रूव्ड इमेज मैचिंग' का एक नया अपडेट लॉन्च किया जा रहा है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डीपफेक के साथ-साथ शैलोफेक की भी निगरानी करेगा।
एक्स ने एक पोस्ट में कहा, "हमने अभी अपडेट जारी किया है, जो किसी भी फर्जी इमेज की निगरानी करेगा।" मस्क ने कहा कि इस कदम से डीपफेक (और शैलोफेक) को हराने में मदद मिलेगी। शैलोफेक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद के बिना तैयार की गई फोटोज, वीडियो और वॉयस क्लिप हैं, और व्यापक रूप से उपलब्ध एडिटिंग और सॉफ्टवेयर टूल का इस्तेमाल करते हैं।
इमेज पर एक्स नोट्स ऑटोमैटिक तरीके से उन पोस्ट्स पर दिखाई देते हैं, जिनमें इमेज मिलती है। कंपनी ने कहा, ''इन नोट्स का दर्जनों, सैकड़ों और कभी-कभी हजारों पोस्ट पर मैच होना आम बात है। अब, आप सीधे नोट डिटेल्स में देख सकते हैं कि इमेज नोट कितने पोस्ट से मिलते है।''
चुनावी मौसम में, एक्सपर्ट्स ने फर्जी खबरों और डीपफेक के प्रसार के बारे में चेतावनी दी है, जिसका उद्देश्य चुनाव को प्रभावित करना है। इंडिपेंडेंट ओवरसाइट बोर्ड ने वैश्विक चुनावों को खतरे में डालने वाले डीपफेक से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





