प्रौद्योगिकी

आ रहा है WhatsApp का बेहद खास फीचर, बदल जाएगा वॉयस मैसेज सुनने का अंदाज

jantaserishta.com
23 March 2022 8:51 AM IST
आ रहा है WhatsApp का बेहद खास फीचर, बदल जाएगा वॉयस मैसेज सुनने का अंदाज
x

नई दिल्ली: WhatsApp काफी पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए नए-नए फीचर्स को जारी करता रहता है. अब WhatsApp वॉयस मैसेज में बदलाव पर काम कर रहा है. जानिए क्या है WhatsApp का नया फीचर.

क्या आप कभी ऐसी स्थिति आई है जब आपके किसी दोस्त ने आपको 3 मिनट लंबा वॉयस नोट भेजा हो और आप वॉयस नोट सुनने के साथ-साथ दूसरे मैसेज को भी पढ़ना चाहते हो. लेकिन, जैसे ही आप चैट से बाहर जाते हैं वॉयस मैसेज ऑफ हो जाता है.
WhatsApp अब इसको आसान बना रहा है. यानी वॉयस नोट फीचर में बदलाव किया जा रहा है. ग्लोबल वॉयस प्लेयर को पहले भी बीटा वर्जन में देखा गया था. इसके अलावा ये WhatsApp डेस्कटॉप पर भी उपलब्ध था.
अब इसे कई एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. iOS बीटा टेस्टर के लिए इस फीचर को पहले ही रोलआउट किया गया था. इसको लेकर Wabetainfo ने रिपोर्ट किया है. Wabetainfo वॉट्सऐप डेवलेपमेंट्स पर नजर रखती है.
Wabetainfo के अनुसार, इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. इस फीचर से आप वॉयस नोट को तब भी प्ले कर सकते हैं जब आप किसी और चैट को ओपन करेंगे. अभी ऐप में ऐसा नहीं है.
अभी वॉयस मैसेज प्ले होने के दौरान आप अगर उस चैट को बंद करके दूसरे चैट विंडो में जाते हैं तो वॉयस मैसेज बंद हो जाता है. इस फीचर के आने के बाद इससे फर्क नहीं पड़ता है कि कितना लंबा वॉयस मैसेज है आप वॉयस नोट सुनने के दौरान दूसरों के साथ चैट भी कर सकते हैं. माना जा रहा है इस फीचर को जल्द सब के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story