प्रौद्योगिकी

होंडा डियो एच-स्मार्ट में मिली नई स्मार्ट चाबी

HARRY
9 Jun 2023 3:21 PM GMT
होंडा डियो एच-स्मार्ट में मिली नई स्मार्ट चाबी
x
आधिकारिक वेबसाइट पर हुई लिस्ट, जानें कीमत
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक्टिवा 125 और एक्टिवा के H-Smart (एच-स्मार्ट) वैरिएंट लॉन्च करने के बाद होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया Dio (डियो) को भी यही ट्रीटमेंट देने पर काम कर रही है। Dio H-Smart (डियो एच-स्मार्ट) की कीमत आधिकारिक तौर पर निर्माता की वेबसाइट पर लिस्ट कर दी गई है। Honda Dio H-Smart की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 77,712 रुपये होगी और यह Dio का नया टॉप-एंड वैरिएंट होगा। इसके अलावा होंडा ने मौजूदा Dio वैरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। अब, स्कूटर STD OBD2 ट्रिम के लिए 70,211 रुपये से शुरू होता है जबकि DLX OBD2 वैरिएंट की कीमत 74,212 रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं। होंडा नए डियो के लिए बुकिंग पहले से ही शुरू कर चुकी है।
हालांकि कंनी की वेबसाइट में नए डियो एच-स्मार्ट में मिलने वाले फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, यह उम्मीद की जाती है कि यह एक्टिवा एच-स्मार्ट के जैसे ही इक्यूपमेंट्स लेवल के साथ आएगा। नया वैरिएंट अलॉय व्हील्स, फ्यूल एफिशिएंट टायर और एक स्मार्ट चाबी के साथ आ सकता है। अभी तक, डियो के सभी वैरिएंट्स में ट्यूबलेस टायर के साथ स्टील व्हील मिलते हैं।
स्मार्ट चाबी बहुत से नए फीचर्स के साथ आती है। इसमें एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम मिलता है। जब स्मार्ट चाबी स्कूटर से 2-मीटर की दूरी से आगे जाती है, तो इमोबिलाइजर एक्टिव हो जाता है, और यदि चाबी जैसे ही रेंज के भीतर आती है, तो हैंडल, फ्यूल कैप और सीट को अनलॉक किया जा सकता है। इग्निशन को चालू करने के लिए, राइडर को सिर्फ रेंज के भीतर रहते हुए रोटरी नॉब को दबाना और घुमाना होता है। इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच के एक पुश के साथ स्टार्ट किया जा सकता है।
डियो में मिलने वाले अन्य फीचर्स की बात करें तो, इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ एलईडी हेडलैंप, फ्रंट पॉकेट, सीट स्टोरेज के नीचे, बाहरी फ्यूल फिलर कैप, पासिंग स्विच और बहुत कुछ मिलता है।
Next Story