प्रौद्योगिकी

नई रिपोर्ट: क्या Free Fire का PUBG Mobile वाला होगा हाल? प्ले स्टोर से अचानक हटाई गई ऐप

jantaserishta.com
14 Feb 2022 9:42 AM IST
नई रिपोर्ट: क्या Free Fire का PUBG Mobile वाला होगा हाल? प्ले स्टोर से अचानक हटाई गई ऐप
x

नई दिल्ली: Garena Free Fire गेम अचानक से 12 फरवरी को Apple App Store और Google Play Store से गायब हो गया. अभी तक इस संबंध में Garena Free Fire की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो गेम के अचानक गायब होने का कारण सरकार का एक फैसला है. ET Now की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने 50 ऐप्स को बैन किया है, जिसमें चाइना के भी कुछ ऐप्स शामिल हैं.

साल 2022 में यह पहला मौका है, जब सरकार ने ऐप्स को बैन किया है. इस तरह से साल 2020 से अब तक कुल 270 ऐप्स को बैन किया जा चुका है. हालांकि, अभी तक ऐप्स के बैन होने की कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं हुई है. बता दें कि 12 फरवरी से ही Garena Free Fire गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से गायब है. हालांकि, Free Fire Max गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, लेकिन ऐप स्टोर पर यह वर्जन भी मौजूद नहीं है.
रिपोर्ट्स की मानें तो Free Fire का नाम बैन हुए ऐप्स की लिस्ट में हो सकता है. यही वजह है कि ऐप को Google Play Store और Apple App Store से रिमूव किया गया है. हालांकि, अभी तक न तो Garena International की ओर से न ही Google और Apple की ओर से इस बारे में कोई जानकारी दी गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में बैन किए गए ऐप्स की लिस्ट में साल 2020 में बैन किए गए ऐप्स के क्लोन ऐप्स भी शामिल हैं. ध्यान दें कि साल 2020 में सरकार ने TikTok, PUBG Mobile, PUBG Mobile Lite समेत कई ऐप्स को बैन किया था. हालांकि, PUBG Mobile ने भारत में BGMI के नाम से रिएंट्री कर ली है, लेकिन इस बार गेम का पब्लिशर Tencent नहीं बल्कि Krafton है.
वहीं जिन लोगों के फोन में Free Fire पहले से मौजूद है, वे इसे बिना किसी दिक्कत के खेल पा रहे हैं. बैटल रॉयल गेम के सोशल मीडिया पेज पर भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story